फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,auraiya news,auraiya

मामूली विवाद में दो समुदायों के युवाओं में चले ईंट-पत्थर

Thu, 31 Dec 2020 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
crime,auraiya news,auraiya
औरैया। ऑटो चालक को समझाना शुभला फार्मेसी के पास खड़े युवाओं को महंगा पड़ गया। लगभग 20 मिनट तक एक समुदाय के लोगों ने ऑटो चालक को समझाने वाले युवाओं को बुरी तरह पीटा। यह देख भगदड़ बच गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रण में किया। घटनास्थल पर पुलिस यदि कुछ देरी से पहुंचती तो शहर की शांति व्यवस्था छिन सकती थी।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे इटावा रोड पर शुभला फार्मेसी के समीप एक ऑटो चालक साइकिल सवार छात्र को गालियां दे रहा था। सड़क किनारे खड़ी प्राइवेट गाड़ियों के युवा चालकों ने ऑटो चालक को समझाने का प्रयास किया, तो उसने गालियां देना और हाथापाई शुरू कर दी। मामला ने तूल पकड़ा तो ऑटो चालक ने ईंट से ऑटो का शीशा तोड़ दिया। पास से ही अपने समुदाय के छह लोगों को बुला लाया। ईंट पत्थर फेंकने के साथ ही इन लोगों ने युवाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे राहगीरों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी दुकानदारों ने चौकी व कोतवाली पुलिस को दी। इधर, दूसरे पक्ष के पिट रहा युवा मौके से भाग निकला और अपने साथियों को लेकर पहुंचा तो मामला तूल पकड़ते हुए दो समुदायों के बीच जा पहुंचा। तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने हालातों को नियंत्रण में किया। पुलिस को देख मारपीट करने वाले एक समुदाय विशेष के लोग मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल एसके पांडेय ने बताया कि घायल विपुल दुबे निवासी गांव भरसेन की तहरीर पर नाजिर मिस्त्री, कल्लू, लला, फिरोज, राजा, ऑटो चालक रिजवान व 12 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कुछ लोगों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें हिरासत में लिया गया है। जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घायलों को डॉक्टरी के लिए भेजा गया है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed