{"_id":"5fecc8758ebc3e3d56435e4c","slug":"crime-auraiya-news-auraiya-auraiya-news-knp603093856","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 साल पुराने मंदिर से नंदी की मूर्ति चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 साल पुराने मंदिर से नंदी की मूर्ति चोरी
विज्ञापन
मंदिर में चोरी की सूचना पर लगी भीड़।
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयाना(औरैया)। थाना क्षेत्र के ग्राम बरबटपुर में 400 साल पुराने शिव मंदिर से चोर लाल संगमरमर की नंदी की मूर्ति चोरी कर ले गए। सूचना पर डॉग स्क्वाड ने भी छानबीन की। पुजारी ने पुलिस को तहरीर दी है।
पुजारी सोबरन सिंह ने बताया कि बुधवार को वे मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो नंदी की मूर्ति गायब थी। ग्रामीणों की सूचना पर एसएचओ अयाना ललित कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीओ अजीतमल कमलेश नारायण पांडेय भी मौके पर पहुंचे। सीओ अजीतमल ने डॉग स्क्वॉड टीम को बुलवाकर खोजबीन कराई। पुजारी ने बताया कि मंगलवार शाम को मोटरसाइकिल सवार तीन लोग मंदिर में आए थे। तीनों लोगों को चाय पिलाई थी। उन्होंने बताया था कि जालौन से आए हैं। नाती दिनेश के बारे में पूछताछ की, इसके बाद चले गए। उधर, ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी नंदी की मूर्ति को चोरी करने का प्रयास किया गया था।
मंदिर की 23 बीघा जमीन पर ग्रामीणों का कब्जा
मंदिर राजेंद्र सिंह सेंगर के पूर्वजों ने बनवाया था। राजेंद्र सिंह ने सीओ से शिकायत की कि मंदिर के नाम 23 बीघा जमीन है। इस पर ग्रामीणों ने कब्जा कर रखा है। उन्होंने कब्जा हटवाने की मांग की। सीओ अजीतमल ने आश्वासन दिया कि वे एसडीएम को जानकारी देकर मंदिर की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने को कहेंगे।
विज्ञापन
समाजसेवियों ने नंदी की मूर्ति स्थापित किए जाने की बात कही
रामजी त्रिपाठी, राजकुमार दुबे, लल्ला प्रधान, चंद्रशेखर मिश्रा, धीरसिंह दुबे, जानू मिश्रा, बेटा लाल, लला अवस्थी आदि ने मंदिर में नंदी की मूर्ति की पुन: स्थापना करवाए जाने की बात कही। सीओ ने भी मूर्ति की स्थापना में सहयोग की बात कही।