फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,auraiya,arrest

तीन बदमाश तमंचे व चापड़ समेत गिरफ्तार

Wed, 13 Oct 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
crime,auraiya,arrest
दिबियापुर (औरैया)। औरैया-दिबियापुर मार्ग पर लूटपाट के इरादे से खड़े तीन बदमाशों को तमंचे व चापड़ के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीन बदमाश भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

दिबियापुर थाने के दरोगा विशंभर नाथ पांडेय दिनेश चंद्र औरैया-दिबियापुर सड़क मार्ग पर मंगलवार की रात चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक स्कूल के पास एक सफेद कार के समीप छह व्यक्ति खड़े दिखाई दिए। पुलिस के आगे बढ़ते ही सभी भागने लगे। अनहोनी की आशंका पर पुलिस तीन को दौड़ा कर पकड़ लिया, जबकि तीन भागने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपियों में सुनील कुमार निवासी साबदा औरैया के पास एक तमंचा व कारतूस, अखिलेश निवासी हर्राजपुर दिबियापुर के पास तमंचा व कारतूस, रामकेश दोहरे निवासी पीपरपुर फफूंद के पास एक लोहे का चापड़ व कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि सचिन निवासी बनारसी दास मोहल्ला औरैया, राहुल चौधरी निवासी ककोर दिबियापुर, राजकुमार निवासी दुल्हेराय का पुर्वा फफूंद भाग जाने में सफल रहे। बदमाशोें ने स्वीकार किया कि वह लोग लूट के इरादे से सड़क पर खड़े थे। पुलिस को आरोपियों ने बताया कि भागने वाला सचिन औरैया से किसी व्यक्ति की कार किराए पर लाया था। जिसे अखिलेश चला कर कंचौसी मोड़ लाया था। कंचौसी मोड़ पर राहुल चौधरी व राजकुमार मिले थे। क्राइम इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा का कहना है कि बरामद कार सीज कर दी गई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed