फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,accident,up news,auraiya news,auraiya

कंटेनर में घुसी कार, दंपती और बेटी की मौत

Tue, 18 Oct 2022 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
crime,accident,up news,auraiya news,auraiya
मैनपुरी के ध्यानार्थ.. औरैया हादसा... संतोष गुप्ता पत्नी किरन के साथ। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के जंक्शन प्वाइंट (मिहौली) के पास कार ओवरटेक करने में आगे चल रहे डाक पार्सल के कंटेनर में जा घुसी। हादसे में कार सवार दंपती और उनकी बेटी की मौके पर मौत हो गई। चालक और भाई-बहन घायल हो गए। हादसे के बाद कंटेनर छोड़कर चालक भाग गया।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के अग्रवाल गली करहल रोड निवासी संतोष गुप्ता (50) हृदय रोग से पीड़ित थे। सोमवार सुबह वह पत्नी किरन गुप्ता (48), पुत्री आरती गुप्ता (18), रेनू गुप्ता व बेटे आकाश गुप्ता के साथ किराये की कार लेकर कानपुर जा रहे थे। कार पड़ोस में रहने वाले अजय कठेरिया चला रहे थे। औरैया के मिहौली गांव के सामने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के जंक्शन प्वाइंट पर कार आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार कंटेनर में फंस कर कुछ दूर तक रगड़ते हुए चली गई।
विज्ञापन

हादसे में आरती, संतोष, किरन की मौके पर मौत हो गई। आकाश, रेनू व अजय घायल हो गए। घायलों को 50 शैया जिला अस्पताल औरैया भेजा गया, जहां से आकाश को सैफई रेफर कर दिया गया। चालक व रेनू को मामूली चोटें आई हैं। एसपी चारू निगम ने बताया कि हादसा सुबह साढ़े आठ बजे के करीब हुआ है। संतोष के भांजे शिवम कुमार ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मैनपुरी के ध्यानार्थ.. औरैया हादसा... आरती की फाइल फोटो। संवाद

मैनपुरी के ध्यानार्थ.. औरैया हादसा... आरती की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed