फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Creating farmer registry is becoming difficult due to irregularities in Aadhaar

Auraiya News: आधार में गड़बड़ी से फार्मर रजिस्ट्री बनाना हो रहा मुश्किल

Tue, 07 Jan 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 07 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Creating farmer registry is becoming difficult due to irregularities in Aadhaar
बिधूना। इस समय तहसीलों में किसान फार्मर रजिस्ट्री के लिए पंजीकरण अभियान में सर्वर की समस्या सामने आ रही है। आधार से लिंक मोबाइल नंबर व आधार में खतौनी के एक समान नामों की रजिस्ट्री हो रही है। आधार में मोबाइल नंबर व आधार से नाम मैच न होने पर किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पोस्ट ऑफिस व बीआरसी कार्यालय समेत कस्बा में कई आधार संशोधन केंद्रों के बाहर किसानों की भीड़ दिखी। किसान काफी संख्या में केंद्रों पर पहुंचे, लेकिन सर्वर डाउन होने की वजह से उनका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं हो सका। घंटों लाइन में लगने के बाद उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। बीआरसी के केंद्र संचालक पुष्पेंद्र ने बताया कि साइट का सर्वर काफी धीमी गति से चल रहा है। शायद इसी वजह से आधार के साथ मोबाइल नंबर अपडेशन का कार्य नहीं हो पा रहा है। जनसेवा केंद्र प्रभारी अजय सेंगर ने बताया कि नाम आदि अपडेट के आधार में काम पोस्ट ऑफिस व बीआरसी पर हो रहा है। जबकि कुछ आधार का काम जनसेवा केंद्र पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन दिनों किसान फार्मर रजिस्ट्री के लिए पंजीकरण किए जा रहे हैं। इसके लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। जिन किसानों के मोबाइल आधार कार्ड से जुड़े नहीं हैं, वह किसान आधार लिंक कराने के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


----------------------



पुर्वा दीक्षित गांव निवासी मेवाराम ने बताया कि मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करवाने आया हूं। किसान फार्मर रजिस्ट्री के लिए जरूरी है। इसलिए आए हैं।
---------------------

गांधी नगर निवासी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि मां के आधार कार्ड में नाम गलत है। जिस कारण किसान फार्मर रजिस्ट्री का काम नहीं हो पा रहा है। इसका संशोधन कराने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------
वेबसाइट पर कार्य का लोड अधिक है। इस वजह से सर्वर डाउन हो जाता है। इस समस्या के बारे उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
- निखिल राजपूत, एसडीएम, बिधूना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed