फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Created its own identity , has achieved stage

अपने दम पर बनाई पहचान, हासिल किया मुकाम

Sat, 07 Mar 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 07 Mar 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Created its own identity , has achieved stage

सामाजिक जिम्मेदारी हो या घर की मर्यादा आडंबरों को दर किनार कर महिलाओं ने अपनी जीवटता, मेहनत और आत्म विश्वास से न केवल अपना बल्कि अपने परिवार को समाज में मुकाम हासिल कराया है।

विज्ञापन


शिक्षा क्षेत्र हो या बंदिशों में जकड़ा समाज। हम होेंगे कामयाब एक दिन की सकारात्मक सोच के साथ उन्होंने सभी जगह अपनी दम का लोहा मनवाया।

महिला सामाख्या ने बनाया कारवां- महिलाओं को कमजोर समझने के समाज में फैले भ्रम को तोड़कर महिला सामाख्या की कंचन तिवारी ने महिलाआें को स्वावलंबी बनाने में महती भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


कंचन ने महिला सामाख्या से जुड़कर न केवल गरीबी की चपेट में आए अपने परिवार को दो जून की रोटी की जुगाड़ बनाई। बल्कि अपने जैसी बेसहारा, अशिक्षित व गरीब 2000 महिलाओं को कुटीर उद्योग से जोड़कर उनके स्तर को ऊंचा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताती हैं कि महिला सामाख्या 1996 में जिले में आई थी, तब से वह संस्था से जुड़ी हैं। संस्था महिला जागरूकता, किशोरी स्वास्थ्य एवं शिक्षा के अलावा भैंस पालन, बकरी पालन, सामूहिक खेती, टेंट हाउस, बैग निर्माण, झोला निर्माण आदि रोजगाराें के माध्यम से महिलाआें को स्वावलंबी बनाने में योगदान दे रही है।

घूंघट छोड़ बलबूते पर बनी डायरेक्टर - सामाजिक जिम्मेदारी निभाकर महिलाओं ने भी विकास की इबारत लिखी है। अजीतमल के ग्राम ऐलचीनगर में बहू बनकर आई सुमन देवी प्रजापति ने सामाजिक कुरीतियों व परंपराओं से जकड़ी देहरी लांघ आज क्रय-विक्रय समिति में डायरेक्टर का मुकाम हासिल किया है।

बताती हैं कि जब वह अपना पीहर ग्राम जमौरा कानपुर देहात छोड़कर ससुराल में आई तो बीहड़ का यह गांव दस्युओं की शरण स्थली के रूप में जाना जाता था। पुरुषाें की बगैर मर्जी के घर की चौखट लांघना मुश्किल था। ऐसे में उन्होंने सामाजिक कुरीतियों व परंपराओं को सिरे से खारिज कर दिया।

गांव की अनपढ़ महिलाआें व बेटियों की न केवल समय-समय पर मदद की बल्कि अधिकारों के बारे में जागरूक किया। शुरुआत में उनकी राहों में रोड़े अटकाए गए।

वर्ष 2010 में क्षेत्र पंचायत चुनाव भी लड़ा, पर हार गई, लेकिन हौसलों की उड़ान पर ब्रेक नहीं लगने दिया। परिणाम स्वरूप 2012 में साधन सहकारी समिति अटसू का चुनाव लड़कर डायरेक्टर पद हासिल किया।
 
अगर इरादा पक्का तो आसान होती राह - दकियानूसी आडंबरों से परे श्रीमती विपिन त्रिपाठी ने अपने बलबूते पर क्षेत्र में एनजीओ के माध्यम से शिक्षा की मशाल जला रखी है।


अशिक्षित और गरीब महिलाओं में शिक्षा की अलख जगाकर उनको हकों के प्रति जाग्रत कर रही हैं। आत्म विश्वास और कार्यों से आज समाज में श्रीमती त्रिपाठी ने समाज सेविका के रूप में पहचान बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed