{"_id":"57a383014f1c1b393a2b8c17","slug":"cow-trapped-in-the-engine-of-a-goods-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के इंजन में फंसी गाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के इंजन में फंसी गाय
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Thu, 04 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग के बीच खड़ी मालगाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार की सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से गाय की मौत हो गई। गाय का शव इंजन में फंस जाने से मालगाड़ी को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा। सूचना पर पहुंचे रेलवे कर्मियों ने इंजन में फंसे शव को निकाला। इस बीच करीब बीस मिनट ट्रैक प्रभावित रहा। इससे पहले बुधवार को महाबोधि एक्सप्रेस में गाय फंसने से ट्रैक प्रभावित हुआ था। इससे शताब्दी व राजधानी ट्रेनों को रोकना पड़ा था।
कस्बे में आवारा जानवरों पर पर कोई अंकुश नहीं है। बाजार के अलावा यह रेलवे ट्रैक पर भी घूमते रहते हैं। बुधवार को महाबोधि एक्सप्रेस में गाय फंसने से ट्रेनों को रोकना पड़ा था। हादसे से डाउन ट्रैक बाधित हो गया था। शताब्दी व राजधानी एक्सप्रेस आउटर पर खड़ी रही थीं। गुरुवार की सुबह एक गाय मालगाड़ी की चपेट में आ गई। गाय का शव मालगाड़ी के इंजन में फंस गया। चालक को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोकना पड़ा। मालगाड़ी क्रासिंग के बीच खड़ी हो गई। इससे दोनों तरफ का सड़क मार्ग भी जाम रहा। सूचना पर पहुंचे रेलवे कर्मियों ने इंजन से गाय के शव को निकाला। करीब बीस मिनट बाद मालगाड़ी रवाना हुई। इसके बाद ट्रैक सुचारु रूप से शुरू हो सका।