फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cow crushed by goods train, route affected for half an hour

Auraiya News: मालगाड़ी से कटा गोवंश, आधा घंटे रूट प्रभावित

Mon, 29 Jul 2024 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Cow crushed by goods train, route affected for half an hour
औरैया। दिल्ली-हावड़ा रूट की डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर (डीएफसी) पर कंचौसी स्टेशन के पास रविवार सुबह करीब छह बजे मालगाड़ी की चपेट में गाय आ गई। वैगन के पहिये में मांस के लोथड़े फंसने से मालगाड़ी स्टेशन के पास खड़ी रही। इस दौरान करीब 30 मिनट तक ट्रेन संचालन बाधित रहा।
विज्ञापन

ट्रेन व मालगाड़ी की चपेट में मवेशियों के आने की घटनाएं दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर बढ़ रही हैं। माल ढुलाई गलियारे के लिए बने डीएफसी लाइन के अप लाइन से मालगाड़ी कानपुर सेंट्रल से इटावा स्टेशन आ रही थी। कंचौसी स्टेशन से पास होने के दौरान एक गाय चपेट में आ गई। हादसे की वजह से आधा घंटे तक अप लाइन पर संचालन बाधित रहा।
विज्ञापन


तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से गाय का शव क्षत-विक्षत हो गया। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोक दी। जानकारी होने पर स्टेशन पर तैनात कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने गाय के शव को किनारे किया। इसके अलावा मांस के फंसे टुकड़े पहिये से हटाए। सुबह करीब 6:30 बजे ट्रेन इटावा के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में पीछे आ रही एक मालगाड़ी को आउटर पर रोका गया था। रेल रूट सामान्य होने पर परिचालन शुरू कराया गया। इस संबंध न्यू कंचौसी स्टेशन अधीक्षक नवाना वांचे ने बताया ट्रैक पर गाय के कट जाने से मालगाड़ी खड़ी रही थी।



बाइक सवार की टक्कर से पैदल जा रहे किसान की मौत

अजीतमल। गांव लालपुर निवासी किसान ओंकार (42) शनिवार की देररात खेत से अपने घर पैदल जा रहे थे। अभी वह घर से कुछ ही दूरी पर थे कि तभी तेज रफ्तार बाइक सवार युवक शैलेंद्र निवासी टकपुरा थाना अयाना ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। साथ ही घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने ओंकार को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


पत्थरबाजी व फायरिंग के मामले में 13 पर मुकदमा

फाॅलोअप....



- गांव गौतला में शनिवार रात हुई थी वारदात, भारी संख्या में तैनात है पुलिस फोर्स



संवाद न्यूज एजेंसी

अछल्दा। शनिवार शाम गांव गौतला में पत्थरबाजी व फायरिंग के मामले में पुलिस ने सात नामजद सहित 13 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार करने लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।



गांव गौतला निवासी गौतम सिंह यादव ने थाना में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार शाम पौने छह बजे के करीब वह अपने मकान पर चिनाई का काम करा रहा था। उसी समय बल्ले, गौरव, भूरे, छोटे, रितिक, कल्लू, लल्लू समेत 13 अज्ञात लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर रामनाथ, जयकेश व अन्य लोगों पर पत्थरबाजी करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

इसी बीच भूरे ने तमंचे से फायरिंग कर दी। पूर्व में विपक्षी लोगों में से एक युवक की पत्नी को उसका भतीजा अपने साथ ले गया था। इसके बाद से रंजिश चल रही थी। वहीं घटनास्थल पर शांति व्यवस्था के लिए एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है। इसके साथ ही थाना पुलिस भी तैनात की गई है।
घटना के बाद देर रात पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने गांव जाकर घटनास्थल का दौरा किया। क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर बलवा व जान से मारने के प्रयास समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

पुलिस ने पांच शातिर चोरों को किया गिरफ्तार





- सदर कोतवाली में एसपी ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा

- रेकी कर मकान व दुकानों से पार करते थे सामान, कबूले कारनामे



संवाद न्यूज एजेंसी

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में नौ जुलाई को विक्रम सिंह निवासी ग्राम बरमूपुर परिवार सहित शादी में ऊसरगांव जालौन गए थे। इस दौरान उसके घर से आभूषण चोरी हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर गठित पुलिस की टीम ने रविवार को पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा गया है।



सदर कोतवाली में पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि 11 जुलाई को तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए घटना का खुलासा किए जाने के लिए टीम गठित की गई थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर रविवार को जालौन रोड के किनारे स्थित विद्युत की ट्रांसमिशन लाइन के टावर के पास खाली पड़े प्लाट के अंदर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए अभियुक्तों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह लोग रैकी करके घरों व दुकानों को निशाना बनाकर चोरी करते हैं। 16-17 दिन पहले फफूंद नहर पुलिया के पास स्थित एक बंद मकान की रैकी करके जेवर चोरी किए थे। कुछ जेवरों को आरोपियों ने आपसी सहमति से अरुण यादव के पास रख दिए थे।




रविवार को वह लोग बचे जेवरातों को आपस में बांटने के लिए इकट्ठे हुए थे। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पहचान रीशू शुक्ला निवासी ऊमरी थाना दिबियापुर, शिवम यादव निवासी गुरुदहीपुर थाना सिकंदरा जनपद कानपुर देहात, अमन पोरवाल निवासी तिलक नगर औरैया, शिवम यादव निवासी समरथपुर औरैया व अरुण निवासी खानपुर चौराहा, तिलक नगर औरैया हैं। वहीं वांछित रजनीश निवासी गोपालपुर थाना सिकंदरा जनपद कानपुर देहात, मोहित यादव निवासी गुरदही थाना सिकंदरा जनपद कानपुर देहात हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी, सर्विलांस व सदर कोतवाली पुलिस शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed