{"_id":"60afe2a78ebc3e0bf318227c","slug":"covid-19-doctor-positive-auraiya-news-knp630765249","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत, 11 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत, 11 नए केस मिले
विज्ञापन
औरैया। जिले में कोरोना के नए केस मिलने की संख्या में कमी आने से काफी राहत है। गुरुवार को जिले में 11 नए केस मिले हैं और 153 रोगियों ने कोरोना से जंग जीती। जबकि दो लोगों की मौत हो गई।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को जिले में 11 नए केस मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या अब 10114 हो गई है। तो वहीं कोरोना संक्रमित 153 मरीज ठीक हुए। जिसमें 152 मरीज होम आइसोलेशन और एक मरीज एलटू लेव अस्पताल में ठीक हुआ है। जिले में अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 9532 हो गई है।
कानपुर के निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमित 86 वर्षीय वृद्ध की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है। जिले में अब मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 166 हो गया है। लखनऊ लैब से अब 1200 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
संक्रमण के चलते एक नया हॉटस्पाट क्षेत्र घोषित किया गया। जिले में अब कुल एक्टिव हॉटस्पाट क्षेत्रों की संख्या 146 हो गई है। होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की संख्या 401 रह गई है। चिचौली स्थित एल-टू कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों की संख्या 23 रह गई है। जबकि जिले के बाहर के 15 कोविड अस्पतालों में भर्ती 24 गंभीर कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज जारी है।