फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   coupuls are hanging

तीन दिन पहले गायब हुए युवक-युवती के शव पेड़ से लटके मिले

Sat, 13 Jul 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
coupuls are hanging
बिधूना/रूरूगंज (औरैया)। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव धनबाली से तीन दिन पहले गायब हुए युवक-युवती के शव शुक्रवार को गांव कुसमराहार पुरहा नदी के किनारे बीहड़ में पेड़ से रस्सी से लटके मिले। दो शव लटकते देख दौड़ लगाने निकले लड़कों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही एसपी सुनीति ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। उधर, घटना के संबंध में ग्रामीण दोनों को प्रेमी-प्रेमिका बता रहे हैं। युवती के पैरों में बिछिया व गले में मंगलसूत्र पड़ा हुआ है। ग्रामीणों में हत्या कर शव को पेड़ से टांगे जाने की चर्चा है।
विज्ञापन

गांव धनबाली निवासी अरविंद सिंह का पुत्र गौरव (25) व उसी गांव की रहने वाली सुरेंद्र बाथम की पुत्री रश्मी तीन दिनों से घर से गायब थे। शुक्रवार की शाम दोनों के शव बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव कुसमरा स्थित पुरहा नदी के किनारे जंगल में पेड़ पर रस्सी से लटके पाए गए। घटना की जानकारी तब हुई जब कुछ लड़के दौड़ लगाते हुए उधर से गुजरे तो उनकी नजर पेड़ पर लटकते शवों पर पड़ी। उन लड़कों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही कोतवाली इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह के अलावा अछल्दा व एरवाकटरा थाना इंचार्ज पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जानकारी मिलते ही एएसपी कमलेश दीक्षित भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पेड़ से उतारा। मामले की जानकारी होते ही एसपी सुनीति भी घटना स्थल पर पहुंच गई। जहां उन्होंने पूरे प्रकरण की जानकारी प्राप्त की। उधर जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे मृतक लड़के के ताऊ हरगोविंद सिंह ने हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाए जाने की बात कही है। पेड़ से लटके मिले शव में युवक गौरव की शादी अप्रैल 2019 में सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम मझगवां में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed