{"_id":"61f82734c05a86662953380d","slug":"couple-s-cash-and-jewelry-bag-crossed-from-private-bus-auraiya-news-knp678173644","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बस से यात्री का जेवर व रुपये भरा बैग पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट बस से यात्री का जेवर व रुपये भरा बैग पार
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। प्राइवेट बस में यात्रा कर रहे दंपती का बैग किसी ने पार कर दिया। दंपती ने बस के चालक व परिचालक पर ही आरोप लगाया है। पुलिस को बताया कि बैग में 4500 रुपये व कुछ जेवर थे। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। महिला प्रसव के लिए पति के साथ दिल्ली से अछल्दा आई थी।
थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार रात वह उसे अछल्दा के लिए प्राइवेट बस में सवार हुआ था। साथ में उसका छोटा बच्चा भी था। परिचालक के कहने पर उसने अपना नकदी व जेवर से भरा बैग बस की डिकी में रख दिया। आरोप है कि सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वे लोग अछल्दा पहुंचे और डिकी से सामान निकाला तो बैग गायब मिला।
जिसमें रुपयों के अलावा चेन, अंगूठी, पायल, चेकबुक आदि थे। दंपती ने चालक-परिचालक पर चोरी का आरोप लगाया। महिला को प्रसव पीड़ा अधिक होने पर जितेंद्र ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां बच्चे के जन्म के बाद उसने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।