{"_id":"682ccdfe3595563714037e84","slug":"couple-cheated-of-rs-20000-by-pretending-to-do-tantra-mantra-auraiya-news-c-211-1-knj1003-126175-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तंत्र-मंत्र का झांसा देकर दंपती से 20 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तंत्र-मंत्र का झांसा देकर दंपती से 20 हजार ठगे
Wed, 21 May 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 21 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
बिधूना। तंत्र-मंत्र का झांसा देकर दंपती व उसकी नाबालिग बेटी को फंसाकर 20 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रामपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सहार थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी बलवान सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें आरोप है कि बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव भदसिया में रामपाल ने उसे, उसकी पत्नी रेखा व नाबालिग को बेटी को अपने तंत्र-मंत्र के जाल में फंसाया। इसके बाद चार दिन अपने घर में रखा। बताया कि रामपाल ने उनसे धीरे-धीरे 20300 रुपये की ठगी। बेटी के दुपट्टे में नींबू बांधकर एक पोटरी देकर कहा कि अगर नींबू छोड़ दिया तो तुम्हारी जान चली जाएगी।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तंत्र-मंत्र करने वाले रामपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया है। कोतवाली प्रभारी अपराध निरीक्षक जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच उपनिरीक्षक मेवालाल कर रहे हैं। जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।