फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Couple attacked with axe, husband's condition critical

Auraiya News: कुल्हाड़ी से दंपती पर हमला, पति की हालत गंभीर

Thu, 31 Aug 2023 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Couple attacked with axe, husband's condition critical
ऐरवाकटरा। थाना क्षेत्र के दोबामाफी में एक युवक ने घर में घुस कर दंपती पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर किया गया है। पुलिस ने हमलावर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को जानकारी देते हुए दोबामाफी निवासी रानी देवी ने बताया कि बुधवार शाम वह पति रोहित बाथम के साथ घर पर थी। इसी बीच गांव का संगीत बाथम घर में कुल्हाड़ी लेकर घुस आया। आरोप लगाया कि वह बेवजह गाली गलौज करने लगा। विरोध करने उस पर व पति पर हमला कर दिया। जिसमें पति को सिर में कुल्हाड़ी लगने से गंभीर चोट आई। पति को बेहोश देख हमलावर मौके से भाग निकला। थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि घायल को उपचार के लिए सीएचसी से सैफई रेफर किया गया है। आरोपी हमलावर को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन


वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
ऐरवाकटरा। थानाक्षेत्र के कुकरकाट के मजरा दिवहरा निवासी रितिक यादव पुत्र जितेंद्र सिंह बुधवार शाम करीब पांच बजे मोटरसाइकिल से उमरैन बाजार जा रहा था। जैसे ही वह उमरैन के पास पहुंचा तभी पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रितिक को स्थानीय लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से हालत नाजुक देख सैफई रेफर किया गया। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed