फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Counting of votes took place amidst tight security, police kept an eye on every nook and corner

Auraiya News: चाक चौबंद सुरक्षा के बीच हुई मतगणना, चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की नजर

Wed, 05 Jun 2024 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes took place amidst tight security, police kept an eye on every nook and corner
औरैया। लोकसभा इटावा व कन्नौज सीट को लेकर गल्ल मंडी परिसर में सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना शाम चार बजे संपन्न हो सकी। इस बीच सुरक्षा को लेकर पुलिस के इंतजाम खासे पुख्ता रहे। जहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी व सीआईएसएफ की निगाह रही। तो वहीं मंडी परिसर में जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस की सुरक्षा के साथ ही मेटल डिटेक्टर लगाए गए। जिससे होकर एजेंट व अन्य अधिकृत व्यक्तियों को अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन

गल्ला मंडी परिसर में बनाए गए मतगणना स्थल पर सुबह आठ बजे से ही कार्मिकों न मतगणना का काम शुरू कर दिया। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से मतगणना के बाद आए परिणामों काे मंडी कार्यालय में बनाए गए मीडिया हाउस तक प्रत्येक घंटे में पहुंचाने की व्यवस्था की गई। इस दौरान मीडिया कर्मियों के लिए मंडी कार्यालय में एक टीवी सेट लगाया गया। जिसके माध्यम से मीडिया कर्मचारियों को देश भर में हो रही मतगणना संबंधी जानकारी भी मिलती रही।
विज्ञापन

इधर मतगणना में लगाए गए कार्मिकों ने पूरी मेहनत से शाम लगभग चार बजे मतगणना का काम पूरा किया। इस बीच चुनाव प्रेक्षक पल-पल की जानकारी करते रहे। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी पल-पल मतगणना पर नजर बनाए रहे। वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस, पीएसी व सीआईएसएफ की चप्पे-चप्पे पर नजर रहे। गल्ला मंडी के मैन गेट पर जहां अंदर जाने वालाें को पहले मेटल डिटेक्टर से चेक करके अंदर जाने दिया जा रहा था। तो वहीं बेयर हाउस की तरफ बने दूसरे गेट पर मौजूद भारी पुलिस बल अंदर जाने वालों के जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी अधिकृत कार्ड को चेक करने के बाद ही जाने दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सुरक्षा के इंतजामों को लेकर एसपी चारू निगम खुद कमान संभाले हुए थीं। इस बीच अंदर से लेकर बाहर तक सुरक्षा के मानकों में किसी भी प्रकार की चूक न हो इसको लेकर लगातार निरीक्षण करतीं दिखीं। जिसके चलते पुलिस महकमा पूरी तरह से सतर्क रहा। उधर अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा भी पुलिस टीम के साथ मतगणना परिसर से लेकर बाहर तक सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता करते दिखे। सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था के चलते किसी भी दल के कार्यकर्ता शोरगुल मचाने से बचते नजर आए। जिससे बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना का कार्य संपन्न हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed