{"_id":"6a4e982727996ccfd907ffca","slug":"cosmetic-repairs-exposed-block-building-roof-starts-leaking-as-soon-as-it-rains-auraiya-news-c-211-1-aur1024-147829-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डेंटिंग-पेंटिंग की खुली पोल, बारिश होते ही टपकने लगी ब्लॉक भवन की छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डेंटिंग-पेंटिंग की खुली पोल, बारिश होते ही टपकने लगी ब्लॉक भवन की छत
Thu, 09 Jul 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो -29- बारिश के बाद टपकती ब्लॉक भवन की छत। संवाद
बिधूना। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने विकास खंड बिधूना कार्यालय भवन की जर्जर स्थिति की पोल खोल दी है। बारिश के दौरान ब्लॉक भवन के कमरों की छत से पानी टपकने लगा, इससे कार्यालय में हड़कंप मच गया।
हाल ही में भवन में भारी-भरकम खर्च कर डेंटिंग-पेंटिंग और पीवीसी सीलिंग लगाकर उसे चकाचक दिखाने का प्रयास किया गया था लेकिन पहली ही गंभीर बारिश ने इन दावों को हवा में उड़ा दिया। भवन के कमरें की छत से लगातार पानी रिसने के कारण कई स्थानों पर लगी पीवीसी सीलिंग हटानी पड़ी। वहीं छत का प्लास्टर भी एक जगह से गिर गया। कमरों में पानी भरने से कार्यालय के अभिलेख और अन्य जरूरी दस्तावेज खराब होने की आशंका बढ़ गई।
कर्मचारी भी इस जर्जर छत के नीचे बैठने से कतरा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
-- -- -
वर्जन-- -
दूसरे भवन में शिफ्ट होगा कार्यालय, डलेगा नया लिंटर
ब्लॉक भवन काफी पुराना है और इसकी छत ईंटों के लेंटर पर बनी है। छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र के पैनल भी लगे हैं, इससे पानी रिसने की समस्या बढ़ी है। छत अत्यधिक जर्जर हो चुकी है इसलिए एक-दो दिन के अंदर सौर ऊर्जा पैनलों को हटाकर कार्यालय को दूसरे भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके बाद पुरानी छत हटाकर नया लिंटर डाला जाएगा। इसके लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध है। - रामदुलार, खंड विकास अधिकारी, बिधूना

वर्जन