फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona possitivw bdo on duty

कोरोना पॉजिटिव होने के बाबजूद ड्यूटी पर पहुंचे बीडीओ

Mon, 03 May 2021 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
corona possitivw bdo on duty
अजीतमल (औरैया)। कोरोना संक्रमित बीडीओ ड्यूटी पर पहुंच गए। उनकी रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही डीएम ने उन्हें आइसोलेट कराया। हजारों लोगों के स्वास्थ्य से बीडीओ के खिलवाड़ करने की चर्चा होती रही।
विज्ञापन

अजीतमल ब्लाक के खंड विकास अधिकारी अश्वनी कुमार सोनकर की कोरोना रिपोर्ट बीते सप्ताह पॉजिटिव आई थी। इसके बाद भी वह रविवार को मतगणना केंद्र पहुंच गए। कई बार निरीक्षण के दौरान लोगों व कर्मचारियों से मिलते जुलते रहे। रविवार दोपहर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव होने की खबर व रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।
विज्ञापन

इसके बाद हरकत में आए अधिकारियों ने स्वास्थ्य टीम से उनकी एंटीजन जांच कराई। जिसमें वह निगेटिव बताए गए। जबकि चार दिन पहले की आरटीपीसीआर रिपोर्ट में वह संक्रमित थे। डीएम सुनील कुमार वर्मा ने तत्काल उन्हें आइसोलेट होने के निर्देश दिए। जिसके बाद वह ड्यूटी से चले गए। बीडीओ अश्वनी कुमार सोनकर ने बताया कि पिछले सप्ताह रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोई दिक्कत न होने के कारण मतगणना केंद्र पर गए थे। अब खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed