फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona news

कोरोना से एक की मौत, 19 नए संक्रमित मिले

Fri, 09 Oct 2020 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
corona news
औरैया। कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं रहा। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में 19 कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक संक्रमित की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी के साथ मरने वालों की संख्या 31 पहुंच गई है। जिले में अभी तक 2464 संक्रमित सामने आए हैं। 2199 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब एक्टिव केस 234 हैं। उधर, संक्रमण को देखते हुए जिले में सात नए हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं हैं। संक्रमण से बचने के लिए लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि गुरुवार को जिले के आंबेडकर नगर नवीन बस्ती बिधूना निवासी कोरोना संक्रमित 75 वर्षीय वृद्ध की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को जिले में 19 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। कोरोना संक्रमण से 18 मरीजों ने जंग जीती। अब जिले में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2199 हो गई है। एक्टिव केस 234 रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गुरुवार को 1003 सैंपल लिए, जिसमें आरटीपीसीआर के कुल 514, ट्रू-नेट के सात और एंटीजन के 482 सैंपल लिए गए हैं। डीएम ने बताया कि जिले में आरटीपीसीआर के 46477 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें 43905 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में ट्रू-नेट के सात और एंटीजन के अब तक 39644 सैंपल लिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोविड केयर सेंटर दिबियापुर में 13, एल-वन एडिशनल कोविड केयर सेंटर पीबीआरपी एकेडमी में एक, एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या युक्त जिला चिकित्सालय चिचौली में दो संक्रमित मरीज को भर्ती किया गया है, जबकि होम आइसोलेशन में 200 संक्रमित मरीज हैं। बताया कि सैफई लैब 1111 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। बताया कि संक्रमण को देखते हुए गुरुवार को सात नए हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए हैं। जिले में अब एक्टिव हॉटस्पाट क्षेत्रों की संख्या 102 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरैया शहर के मोहल्ला आवास विकास में एक, गोविंद नगर में एक, पढ़ीन दरवाजा में एक, रुहाई मोहल्ला में एक, गांव जनेतपुर में एक, भड़ारीपुर में एक, सहार ब्लाक के गांव सिरसनी में तीन, बले का पुरवा में एक, सैदपुर में एक, बिधूना ब्लाक क्षेत्र में गांधी स्कूल के पीछे बिधूना में एक, भाग्यनगर ब्लाक क्षेत्र के परशुराम गली दिबियापुर में एक, अजीतमल ब्लाक क्षेत्र में तहसील आवास में एक, अटसू नवीन नगर में एक संक्रमित मरीज है। इसके अलावा गांव चौथ जिला जालौन निवासी भी एक संक्रमित मरीज जिले में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed