फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona news

बीडीओ समेत 36 नए संक्रमित मिले

Tue, 06 Oct 2020 09:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
corona news
औरैया। कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को औरैया के बीडीओ समेत जिले में 36 कोरोना संक्रमित मिले हैं, 42 मरीज स्वस्थ हुए हैं। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और सैंपल ले रहीं टीमों को निर्देश दिया है कि वह अधिक से अधिक सैंपल लेकर संक्रमण की चेन को तोड़कर संक्रमण को फैलने से रोके।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि अभी तक 2152 संक्रमित सामने आए हैं। 30 लोगों की जान जा चुकी है। जिले में अब एक्टिव केस 247 हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमण फैलने की गति को देखते हुए जिले में छह नए हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए हैं। जिले में अब एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 104 हो गई है। अब तक 520 हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए जा चुके है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले में आरटीपीसीआर के 416, ट्रू-नेट के चार और एंटीजन के 592 सैंपल लिए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अब तक 45409 सैंपल आरटीपीसीआर के लिए जा चुके है। 43015 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक ट्रू-नेट के 1812 और एंटीजन के 38657 सैंपल लिए जा चुके है। बताया कि आगरा लैब से अभी आगरा लैब से आरटीपीसीआर के 951 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। एल-वन कोविड केयर सेंटर दिबियापुर में 12, एल-वन कोविड केयर सेंटर पीबीआरपी एकेडमी दिबियापुर में एक और एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या जिला चिकित्सालय चिचौली में दो संक्रमित मरीज भर्ती है। जिले में 215 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ औरैया, शहर के मोहल्ला आर्यनगर में एक के अलावा सदर ब्लाक के गांव चौकी में सात, अकबरपुर में एक, खानपुर में दो, रौतियापुर में एक, लोहियापुर में एक, उडनपुरा में एक, अजीतमल ब्लाक क्षेत्र के कस्बा बाबरपुर के गांधी नगर में एक, मुरादगंज में एक, भाग्यनगर ब्लाक के वीजीएम के पास दिबियापुर में पांच. बाबपुरम हंसनगर में एक, रविकृष्ण नगर में एक, गेल गांव में तीन, सीआईएसएफ कालोनी एनटीपीसी में एक, थाना फफूंद में एक, बिधूना ब्लाक क्षेत्र के गांधी नगर बिधूना में एक, लोहा बाजार बिधूना में एक, बिधूना में एक, अछल्दा ब्लाक क्षेत्र के गांव बैलेपुर में एक, सहार ब्लाक क्षेत्र के सहार में एक संक्रमित मरीज मिला है। इसके साथ कानपुर देहात का एक और एक अन्य संक्रमित मरीज मिला है। जिसका पता स्पष्ट नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed