फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Corona investigation started in the district with true-nat machine

ट्रू-नाट मशीन से जिले में कोरोना की जांच शुरू

Thu, 11 Jun 2020 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Corona investigation started in the district with true-nat machine
फोटो 11एयूआरपी11- सैंपल से कोरोना संक्रमण की जांच करते लैब टैक्नीशियन। - फोटो : AURAIYA
जिले में ट्रू-नाट मशीन से कोरोना की जांच शुरू हो गई है। इसके माध्यम से एक से दो घंटे में जांच की रिपोर्ट मिल जाएगी।
विज्ञापन

इसका उपयोग पोस्टमार्टम, सर्जिकल इमरजेंसी या गर्भवती महिला के कोरोना संक्रमण की जांच में किया जाएगा।
कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए अब जिले के सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल में जांच का काम शुरू हो गया है।
नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए आने वाले शवों को कोरोना की जांच के लिए दो से तीन दिनों का इंतजार करना पड़ता था।
अब दो घंटे में ही रिपोर्ट मिल जाएगी। इमरजेंसी सर्जरी के समय भी जल्द कोरोना जांच हो सकेगी।
गुरुवार को सौ शैय्या जिला अस्पताल में लैब टेक्नीशियन ने दस लोगों के सैंपल लेकर कोरोना की जांच की। इसमें से दो लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed