{"_id":"615752778ebc3e33256a1534","slug":"corona-auraiya-news-knp655726159","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ से परीक्षा देकर लौटा युवक कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ से परीक्षा देकर लौटा युवक कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। चंडीगढ़ से परीक्षा देकर लौटा युवक जांच में कोरोना संक्रमित मिला है। जिले में 15 दिनों में कोरोना का यह एक केस मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि संभावित तीसरी लहर किसी भी समय आ सकती है। बाहर से आने वाले हर व्यक्ति को जांच कराना जरूरी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि तीसरी लहर को देखते हुए कोरोना संक्रमण की जांच के लिए टीमें सक्रिय हैं। स्वास्थ्य टीम ने गेल गांव में बाहर से आने वाले व्यक्तियों की कोरोना की जांच की। इसमें एक 19 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला गया है। युवक को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जानकारी करने पर मालूम हुआ कि युवक पांच दिन पहले चंडीगढ़ में परीक्षा देने गया था। वहां से बुधवार को लौटा था। लौटने पर जांच कराई गई थी।
उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शुक्रवार को 1552 लोगों के सैंपल लिए। इसमें आरटीपीसीआर के 797, ट्रू-नॉट के पांच और एंटीजन के 750 सैंपल शामिल हैं। जिले में अब तक दो लाख 78 हजार 191 लोगों की आरटीपीसीआर सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। जिले में कोरोना से अभी तक 192 लोगों की जान जा चुकी है। संक्रमित मरीज 10209 सामने आ चुके हैं।