{"_id":"5fdb91fb8ebc3e3c4d57a68b","slug":"corona-auraiya-news-knp600519943","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित की नोएडा में मौत, 10 नए मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित की नोएडा में मौत, 10 नए मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले के कोरोना संक्रमित 52 वर्षीय व्यक्ति की नोएडा के अस्पताल में गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं जिले में 10 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। संक्रमण को देखते हुए जिले में तीन नए हॉस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि 11 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीती। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3410 जा पहुंची है, वहीं संक्रमण से जंग जीतने वालों की संख्या 3251 हो गई है। जिले में अब कुल एक्टिव केस 114 हो गए हैं। इधर, अछल्दा के सराय बाजार निवासी 52 वर्षीय कोरोना संक्रमित पुरुष की कैलाश हास्पिटल नोएडा में मौत हो गई। यह व्यक्ति 13 दिसंबर को पॉजिटिव पाया गया था और सांस लेने में आ रही दिक्कत के चलते नोएडा अस्पताल में भर्ती हुआ था। जिले के कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 45 हो गई है।
वहीं, संक्रमण को देखते हुए तीन नए हॉटस्पॉट बनाए गए हैं। जिले में अब एक्टिव हॉस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 36 हो गई है। स्वास्थ टीमों ने आरटीपीसीआर के 644, ट्रू-नॉट के चार और एंटीजन के 642 सैंपल लिए। अब तक जिले में आरटीपीसीआर के 96124 सैंपल लिए गए। जिसमें 92961 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सैफई लैब से अब 1118 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या युक्त जिला चिकित्सालय चिचौली में एक संक्रमित मरीज को भर्ती किया गया है। जबकि होम आइसोलेश में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर 94 जा पहुंची है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर में एक, सदर ब्लाक के गांव चिरुहली में एक, महारतपुर में एक, भाग्यनगर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले एनटीपीसी में एक, गेलगांव में एक, सीआईएसएफ कांप्लेक्स में एक, बिधूना ब्लाक क्षेत्र के गांव गपचरियापुर में एक, हरदू में एक, अछल्दा ब्लाक के गांव बेलीपुर में एक, बनौली में एक संक्रमित मरीज मिला है।