{"_id":"5fc1400a8ebc3e74f5621052","slug":"corona-auraiya-news-knp596702146","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी आबादी मास्क लगाने को ज्यादा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी आबादी मास्क लगाने को ज्यादा जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए आधी आबादी यानी महिलाएं मास्क के इस्तेमाल को लेकर ज्यादा जागरूक हैं। महिलाएं व युवतियां बाजार खरीदारी करने के साथ घर के आसपास किसी काम से जाते समय भी बिना मास्क के नहीं निकल रही हैं। वहीं, पुरुष पूरी तरह लापरवाही बरत रहे हैं। रोडवेज बस अड्डा और बाजार में गुरुवार को जायजा लेने पर कुछ इसी तरह की तस्वीर सामने आई।
ठंड बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमण ने फिर से तेजी से पांव पसारे हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए जागरूक कर रहा है। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बुधवार को एसपी सुनीति के निर्देश पर अभियान चलाकर बिना मास्क वाले 404 लोगों पर जुर्माना लगाया गया था।
वहीं, जिलाधिकारी अभिषेक सिंह भी बाजारों में भ्रमण के दौरान लगातार लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने को कह रहे हैं। इसके बावजूद लोगों में जागरूकता नहीं दिख रही है। इनमें पुरुषों की संख्या ज्यादा है। वहीं, महिलाएं इस मामले में ज्यादा जागरूक हैं। वे या तो मास्क लगाए रहती हैं या दुपट्टा बांधे रहती हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी का कहना है कि ठंड बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमण भी बढ़ रहा है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। दिल्ली में यह बड़े पैमाने पर फैल गया है। भीड़ में जाने से बचना चाहिए। सोशल डिस्टेंस का पालन करने के साथ ही मास्क बहुत जरूरी है।