{"_id":"5f5fab7c8ebc3e99da2638ce","slug":"corona-auraiya-news-knp58265673","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीएमओ समेत जिले में आए 16 नए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीएमओ समेत जिले में आए 16 नए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सोमवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में एसीएमओ समेत जिले में 16 कोरोना संक्रमित मिले और इतने ही स्वस्थ होकर घर गए। खास बात यह रही कि सितंबर के महीने में पहली बार संक्रमितों की संख्या कम रही। इस पर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे के अफसरों ने राहत की सांस ली। जिले में अभी तक 1738 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। 1353 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 17 लोगों की जान जा चुकी है। अब एक्टिव केस 368 है।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने लोगों से कोरोना को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को आगरा लैब से कम संख्या में आरटीपीसीआर की रिपोर्ट आई है। आज जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 16 रही। इसमें स्वास्थ्य विभाग का एक एसीएमओ और अछल्दा थाने में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। बताया कि जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1738 पहुंच गई है। सोमवार को जिले में 1121 सैंपल लिए गए हैं। आरटीपीसीआर के 578, ट्र-नॉट के 22 और एंटीजन के 521 सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि एल-वन कोविड सेंटर दिबियापुर में पांच, एल-वन एडिशनल कोविड केयर सेंटर पीबीआरपी एकेडमी दिबियापुर में 19 और एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या जिला चिकित्सालय चिचौली में तीन गंभीर कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में आरटीपीसीआर के अब तक 35202 के सैंपल लिए जा चुके है। इसमें अब तक 32366 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि जिले में ट्रू-नॉट के 1743 और एंटीजन के 26719 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला हलवाई खाना में तीन, बनारसीदास में दो, सत्तेश्वर में एक, जिला चिकित्सालय में एक, अयाना गांव में एक, भाग्यनगर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले मु.वीर अब्दुल हमीद नगर में एक, बिधूना ब्लाक के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में कस्बा बिधूना के आर्य नगर में दो, गांव डोंडापुर में एक, ऐरवाकटरा ब्लाक के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में किशनी रोड ऐरवाकटरा में एक, अछल्दा ब्लाक में कस्बा अछल्दा के मोहल्ला हरीगंज बाजार में एक, थाना अछल्दा में एक, सहार ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव थुलपिया में एक संक्रमित मरीज पाए गए हैं।
जिले में सोमवार को 12 नए हॉटस्पॉट क्षेत्र बनाए गए हैं। अब एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 121 हो गई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले में अब तक 387 क्षेत्रों को हॉटस्पॉट बनाया जा चुका है। इसी के साथ हॉटस्पॉट क्षेत्रों में कड़ी निगरानी की जा रही है। लोगों को हिदायत दी गई है कि वह बिना वजह घर से बाहर न घूमें। कोविड नियमों का हर हाल में पालन करें।