{"_id":"5f494b438ebc3eaae3320f08","slug":"corona-auraiya-news-knp5794144185","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 नए पॉजिटिव केस मिले, एक्टिव केस हुए 270","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 नए पॉजिटिव केस मिले, एक्टिव केस हुए 270
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शुक्रवार को जिले में 17 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। 19 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को पॉजिटिव आए व्यक्तियों के परिजनों और उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने के निर्देश स्वास्थ्य टीमों को दिए गए हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आगरा से आई सैंपलों की रिपोर्ट में कुल 17 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। तो वहीं शुक्रवार को 19 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1089 हो चुकी है। स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 810 हो गई है। जिले में अब कुल एक्टिव केस 270 हो गए हैं। वहीं जिले के कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या नौ है।
जिलाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को कुल 1232 सैंपल लिए गए। जिसमें आरटीपीसीआर के 567, ट्रू नाट के 16 और एंटीजन के 649 सैंपल शामिल हैं। बताया कि आगरा लैब से अब 2254 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक जिले में आरटीपीसीआर के कुल 27827 सैंपल लिए गए। जिसमें 24826 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। तो वहीं जिले में अब तक ट्रू नाट के 1481 सैंपल लिए गए। जबकि एंटीजन के 17117 सैंपल लिए जा चुके है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव ने कंट्रोल रुम का निरीक्षण किया था। जिसमें उन्होंने निर्देशित किया है कि हर दो घंटे में पोर्टल से पॉजिटिव आने वालों की सूची डाउनलोड कर पॉजिटिव व्यक्तियों को जानकारी दी जाए और उन्हें भर्ती किया जाए। इस दिशा में काम शुरू कर दिया है।