{"_id":"5f46b8ff8ebc3e3cfc6c457e","slug":"corona-auraiya-news-knp5790328116","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 नए पॉजिटिव मिले, एक्टिव केस हुए 360","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 नए पॉजिटिव मिले, एक्टिव केस हुए 360
विज्ञापन
औरैया। बुधवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में 13 पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि पहले से संक्रमित मरीजों में 11 स्वस्थ हुए हैं। गांव सुरेंधा ऐरवाकटरा में दो, गांव अरियारी सहार में एक, असेनी सहार में एक, लुखदौरा बिधूना में एक, लोहिया नगर दिबियापुर में पांच, संजय नगर दिबियापुर में एक, थाना दिबियापुर में एक, आजाद नगर अजीतमल में एक पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1049 हो गई है।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में अब कंट्रोल नजर आने लगा है। बताया कि बुधवार को सैफई से आई सैंपलों की रिपोर्ट में 13 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया कि अब संक्रमित ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक देखने को मिल रहे है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतें।
बताया कि 13 संक्रमित मरीज मिलने से जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1049 जा पहुंची है। जब कि 11 मरीजों के स्वस्थ होने से जिले में अब कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 680 पहुंच गई है। अब कुल एक्टिव केस 360 हो गए हैं। जबकि जिले के कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या नौ है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बुधवार को कुल 975 सैंपल लिए गए, जिसमें आरटीपीसीआर के 401, ट्रूनॉट के 20 और एंजीटन किट के 554 सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक आरटीपीसीआर के 26772 सैंपल लिए गए हैं। जिसमें अभी तक 24425 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सैफई लैब से अब कुल 1644 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में दो नए हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए। जबिक पहले से हॉटस्पॉट क्षेत्रों में शुमार आठ क्षेत्र बाहर आए हैं। जिले में अब कुल एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 93 हो चुकी है।