{"_id":"5f3f942b8ebc3e3cc10e96d1","slug":"corona-auraiya-news-knp5778990114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीतमल सीएचसी में ओपीडी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीतमल सीएचसी में ओपीडी बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया) । क्षेत्र में कोरोना का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा होता चला जा रहा है। तहसील एवं सीएचसी के कर्मचारियों सहित कई कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद क्षेत्र में लोग दहशत में हैं। कोरोना संक्रमित कर्मचारियों के चलते तहसील को जहां दो दिन के लिए बंद किया गया था। वहीं समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने सीएचसी अजीतमल में चल रही ओपीडी को भी बंद करा दिया।
गुरुवार को सीएचसी अजीतमल पर हुए एंटीजन टेस्ट में सीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट सहित क्षेत्र के सात लोगों की कोरोना जांच पॉजिटिव आई। उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद सीएचसी में ओपीडी का संचालन दो दिन के लिए बंद कर दिया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने बताया कि सीएमओ से मिले निर्देश के बाद शुक्रवार व शनिवार को ओपीडी बंद रखी जाएगी। पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया जा रहा है। वहीं सीएचसी से हटकर टेस्ट करने के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। निर्देश मिलने के बाद जगह का चुनाव किया जाएगा।