फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

हर उम्र को चपेट में ले रहा कोरोना

Sat, 01 Aug 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
corona
औरैया। कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। इधर सप्ताह भर में कोई भी ऐसा दिन नहीं बीता, जब जिले में संक्रमित न मिले हों। हाल यह है कि संक्रमण एक ही परिवार में कई लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। यही नहीं हर आयु वर्ग के लोग चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि जरा सी लापरवाही हर उम्र के शख्स को जानलेवा बीमारी की चपेट में ले सकती है। इससे बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, मास्क का इस्तेमाल करें। साथ ही सामाजिक दूरी का पालन जरूरी है। सबसे ज्यादा बुजुर्गों को सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

एक सप्ताह के आंकड़ों पर निगाह डाली जाए तो इसके संक्रमण के फैलाव का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसमें पांच साल से लेकर 70 साल की उम्र के लोग संक्रमित हुए हैं। बाजार खुल गए हैं, त्योहार भी हैं। शनिवार को बकरीद, इसके बाद सोमवार को रक्षाबंधन है। लाजिमी है कि त्योहार के चलते बाजारों में भीड़ उमड़ेगी। मास्क न लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने से संक्रमण बढ़ने का खतरा और तेज हो सकता है।
विज्ञापन

संपर्क में आने से संक्रमितों की संख्या ज्यादा बढ़ी है। एक ही घर में एक व्यक्ति से यह रोग अन्य को हो रहा है। अजीतमल स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेस में काम करने वाले एक मजदूर की पहले कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। अब यहां 34 लोग पॉजिटिव हैं। सभी को एक गेस्ट हाउस में एकांतवास किया गया है। यही हाल घरों का है। एक-एक घर में पिता-पुत्र, सास-बहू, पति-पत्नी, आदि संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित को होम आइसोलेशन की सुविधा दे दी गई है। इसके तहत संक्रमित को घर में ही आइसोलेट कर दिया जाता है। साथ ही ताकीद की जाती है कि वह और उसके परिजन घर से नहीं निकलेंगे। इसके बावजूद अपने, परिजनों और अन्य लोगों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। लोग गलियों और सड़कों पर घूमने निकल रहे हैं। ऐसे में एक नई चेन विकसित हो रही है।
50 शय्या जिला अस्पताल के डॉ. अमित पोरवाल ने बताया कि जरा सी लापरवाही भी बड़ा खतरा बन सकती है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी की जरूरत है। इन्हें तो कतई बाहर नहीं निकलना चाहिए, क्योंकि बच्चे पनप रहे होते हैं और बुजुर्ग की रोग-प्रतिरोधक क्षमता घट रही होती है। इनमें शुगर व किडनी आदि की कोई न कोई समस्या होती है। इसके अलावा यदि कोई मां स्तनपान करा रही है तो उसे भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

50 शय्या जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. लाखन सिंह ने बताया कि बुजुर्गों और बच्चों की इम्यूनिटी कम होती है। इनके संक्रमित होने की आशंका ज्यादा होती है। इन्हें इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ाने की जरूरत है। खानपान का ध्यान रखें। बुजुर्गों में अक्सर डायबिटीज, किडनी, हृदय रोग पाए जाते हैं। इनमें कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में बुजुर्गों को ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। घर से न निकलें तो बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed