फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

15 संक्रमित मिले, एक्टिव केस 70

Tue, 21 Jul 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
corona
औरैया। जिले में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। सोमवार को आई रिपोर्ट में 15 पॉजिटिव मिले। इसी के साथ अभी तक 187 पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। इनमें 115 मरीज स्वस्थ हो गए हैं, दो लोगों की जान जा चुकी है। इस तरह अब एक्टिव केस 70 हैं। मालूम हो कि रविवार को 19 पॉजिटिव मिले थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि 15 पॉजिटिव लोगों में 09 संपर्की, 02 रैंडम, दो ट्रूनाट मशीन से और दो लोग घर घर जाकर हुई जांच में पॉजिटिव मिले हैं। फफूंद भाग्यनगर के खानपुर, अछल्दा के आशा पुरवा, औरैया के महापुर, औरैया के पुराना बजाज से एक-एक, औरैया के गढ़ैया मोहाल से छह, ठठराई मोहाल से एक, हलवाई मोहाल से दो, तिलकनगर और रुहाई मोहाल से एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। इन सभी को दिबियापुर स्थित एल-1 सेंटर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि डोर-टू-डोर सर्वे, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, सक्षम सर्विलांस, अधिक से अधिक रैपिड एन्टीजन टेस्टिंग के माध्यम से कोरोना मरीजों के बढ़ती संख्या को प्रभावी ढंग से कम किया जा सकता है। कहा कि आवश्यक होने पर ही वे घर से बाहर निकलें और बाहर निकलने पर मास्क जरूर लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। अधिक उम्र के लोग व छोटे बच्चों को घर से बाहर न निकलने दिया जाए तो ही बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कोविड-19 अस्पताल में काम कर रहे चिकित्सकों व अन्य कर्मियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। साथ ही आइसोलेशन व क्वारंटींन सेंटर के कर्मियों, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने वाले कार्मिकों को भी प्रोटोकॉल के अनुरूप काम करने को कहा है। अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि मास्क का प्रयोग न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि 255 सैंपल लैब भेजे गए हैं। अभी 1287 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। सोमवार को किसी भी मरीज की रिपोर्ट निगेटिव नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed