{"_id":"5f021cfd8ebc3e42f10028e1","slug":"corona-auraiya-news-knp56951976","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्ध कोरोना संद्मस्रद्भमितों को ढूढने को डोर टू डोर सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्ध कोरोना संद्मस्रद्भमितों को ढूढने को डोर टू डोर सर्वे शुरू
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। शासन के निर्देश पर संदिग्ध कोरोना संक्रमितों को ढूंढने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रविवार से डोर-टू-डोर सर्वे शुरू कर दिया। यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा। दिबियापुर क्षेत्र में सर्वे के लिए 79 टीमें लगाई गई हैं।
दिबियापुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि कोविड-19 के तहत दिबियापुर सीएचसी से संबंधित गांवों के सर्वे के लिए 79 टीमों का गठन किया गया है। तीन-तीन टीमों के कार्य के पर्यवेक्षण के लिए एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। क्षेत्र को पांच सेक्टरों में विभाजित किया गया है। हर सेक्टर में एक मेडिकल ऑफिसर की ड्यूटी लगाई गई है।
उन्होंने बताया कि दिबियापुर सीएचसी के अंतर्गत फफूंद, सोंधेमऊ, ककोर, देवरपुर, दिबियापुर सहित पांच सेक्टर बनाए गए हैं। टीम प्रत्येक घर पर जाएगी और घर में मौजूद सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सूची बनाकर स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराएगी। टीम द्वारा उप्लब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार संदिग्ध लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि किसी भी सूरत में एक भी घर छूटने नहीं दिया जाएगा।