{"_id":"5ee126bb8ebc3e42f95f0cf3","slug":"corona-auraiya-news-knp5648445185","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादा के बाद दो साल का पौत्र पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादा के बाद दो साल का पौत्र पॉजिटिव
विज्ञापन
औरैया। बुधवार को दो वर्षीय बालक की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह बालक लखनऊ में पॉजिटिव केस आने के बाद जान गंवाने वाले व्यक्ति का पौत्र है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमित के 55 केस सामने आ चुके हैं। 27 मरीज ठीक हो चुके हैं। दो की मौत हो चुकी है। अब एक्टिव केस 26 हैं। इनमें 20 प्रवासी हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि बुधवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में दो वर्षीय बालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि यह बालक गांव नुनारी हरदू बिधूना तहसील का रहने वाला है। उसके 61 वर्षीय दादा लखनऊ में छह जून को पॉजिटिव पाए गए थे। लखनऊ में अस्पताल में भर्ती होने के बाद छह जून की रात को ही मौत हो गई थी।
इसके बाद सात जून को मृतक के परिजनों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें बालक का भी सैंपल लिया गया था। बालिक के सैंपल की रिपोर्ट बुधवार की शाम को प्राप्त हुई। बालक को दिबियापुर के कोविड अस्पताल भेजा जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 55 हो गई है। एक्टिव केस 26 हैं।