{"_id":"5ea71c4d8ebc3e90813bea1c","slug":"corona-auraiya-news-knp55735069","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन से नहीं मिले कोरोना पाजिटिव, 37 की रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन से नहीं मिले कोरोना पाजिटिव, 37 की रिपोर्ट आई निगेटिव
विज्ञापन
औरैया। कोरोना की जंग में जिलों को राहत मिलती दिख रही है। 13 संक्रमित मरीजों में सुधार देखने को मिला है। सात की रिपोर्ट निगेटिव आने से अब संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर छह हो गई है। वहीं, पांच दिन में एक भी संक्रमित केस नहीं मिला है। सोमवार की आईं 37 सैंपलों की रिपोर्ट भी निगेटिव रही है। उधर, सोमवार को 25 नए सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। प्रशासन को इनकी रिपोर्ट का इंतजार है।
नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि सोमवार को सुबह लखनऊ से 37 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन सभी को दिबियापुर में क्वारंटीन किया गया है। हॉटस्पॉट क्षेत्र कस्बा खानपुर स्थित मदरसे में क्वारंटीन किए गए तब्लीगी जमात व संपर्की 18 लोगों के जांच सैंपल सोमवार को लखनऊ भेजा गया है। इनमें इन सैंपलों के अलावा सात अन्य रेंडम सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।
इस तरह 25 नए सैंपल भेजे गए हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमित रोगियों में सुधार देखने को मिला है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर छह हो गई है। इसमें एक जमात का संपर्की व पांच हालेपुर और दिबियापुर के लोग हैं। यह सभी संक्रमित मरीज तिर्वा कन्नौज के अस्पताल में भर्ती है। जबकि कानपुर सरसौल में भर्ती सात कोरोना मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव हो चुकी है।
विज्ञापन
इधर पिछले पांच दिनों से कराई जा रहीं सैंपलों की जांच लगातार निगेटिव आ रहीं हैं। जिले में कोरोना का अंतिम केस 23 अप्रैल को मिला था। इसके बाद से जिले के अधिकारियों ने कुल 111 सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे, जो निगेटिव आए हैं।