फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

तीन हजार लीटर सोडियम हाईपोक्लोराइट मिश्रित पानी से सैनिटाइज हो रहे हाटस्पाट क्षेत्र

Sat, 25 Apr 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
corona
फोटो 25एयूआरपी11- हॉटस्पॉट क्षेत्र कस्बा खानपुर मस्जिद के पास सोडियम हाईपोक्लोराइट से छिड़काव करत - फोटो : AURAIYA
औरैया। चिह्नित हॉटस्पॉट को नगर पालिका परिषद सैनिटाइज करवा रही है। इसमें रोज करीब तीन हजार लीटर पानी खर्च हो रहा है। पानी में सोडियम हाईपोक्लोराइट, ब्लीचिंग का इस्तेमाल किया जाता है। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष रूप से तीन से चार बार छिड़काव हो रहा है। वहीं पूरा शहर मिला लें तो करीब सात हजार लीटर पानी रोज खर्च होता है।
विज्ञापन

शहर से सटे कस्बा खानपुर को हॉटस्पाट घोषित किया गया था। इसके बाद मोहल्ला दयालपुर और सदर तहसील के समीप स्थित मस्जिद के आस-पास के क्षेत्र को हॉट स्पॉट क्षेत्र घोषित किया गया था। पालिका प्रशासन द्वारा हॉटस्पॉट इलाकों को तीन से चार बार सैनिटाइज कराया जाता है। जिसमें हर रोज हाट स्पाट क्षेत्रों में तीन हजार लीटर पानी में सोडियम हाईपोक्लोराइट मिलाकर सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके साथ ही चार हजार लीटर पानी से पूरी नगर पालिका क्षेत्र में छोटी व बड़ी मशीनों से सैनिटाइज का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें पानी में ब्लीचिंग का प्रयोग हो रहा है। शहर में होने वाले सैनिटाइज में दो हजार लीटर पानी में 10 किलो ब्लीचिंग पाउडर का प्रयोग किया जा रहा है। पालिका के एसआई मनोज ने बताया कि हॉटस्पाट क्षेत्रों को सैनिटाइज कराने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दिन में कई राउंड में सैनिटाइज का काम पालिका कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही नगर में बड़ी व छोटी मशीनों से छिड़काव जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed