फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

हालेपुर की एक महिला कोरोना पाजिटिव, संख्या हुई 10

Mon, 20 Apr 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
corona
औरैया। हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित हालेपुर गांव में सोमवार को एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। महिला को कन्नौज के तिर्वा अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

हालेपुर में 17 अप्रैल को एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला था। यह महिला पॉजिटिव मिले युवक के छोटे भाई की पत्नी बताई जा रही है। इसी के साथ जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या दस पहुंच गई है।
विज्ञापन

अजीतमल के हालेपुर गांव निवासी युवक दो अप्रैल को मैनपुरी निवासी अपनी बहन का इलाज कराने आगरा के पारस अस्पताल गया था। पांच अप्रैल को आगरा से वापस आने पर दिबियापुर निवासी दूसरी बहन के घर गया था। छह अप्रैल को वह अपने भाई के साथ हालेपुर गांव स्थित घर पहुंचा था। इस बीच आगरा व मैनपुरी जिला प्रशासन ने औरैया के डीएम अभिषेक सिंह को युवक के संदिग्ध होने की सूचना दी थी। इस पर डीएम अभिषेक सिंह ने 14 अप्रैल को युवक को चिचौली स्थित जिला अस्पताल में क्वारंटीन कर जांच के लिए सैंपल भेजा था। 17 अप्रैल को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद युवक के परिजन, रिश्तेदार, ग्रामीण और संपर्की समेत 47 लोगों को चिचौली के जिला अस्पताल में क्वारंटीन किया गया था। इन 47 लोगों के अलावा संपर्क में रहने वालों को मिलाकर 59 की जांच के लिए सैंपल स्वास्थ्य अधिकारियों ने 16 और 17 अप्रैल को दो बार में भेजी थी। इसमें सिर्फ एक सैंपल की रिपोर्ट सोमवार को आई, जिसे स्वास्थ्य अधिकारियों ने पॉजिटिव बताया।
डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि हालेपुर निवासी जिस महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वह पहले से पॉजिटिव युवक के छोटे भाई की पत्नी है। डीएम ने बताया कि हालेपुर गांव को पहले ही हॉटस्पॉट घोषित दिया गया है। पॉजिटिव महिला को तिर्वा कन्नौज भेजा जा रहा है। इससे पहले हालेपुर निवासी पॉजिटिव युवक को भी तिर्वा कन्नौज भेजा गया था।
उन्होंने बताया कि औरैया में इससे पहले तब्लीगी जमात के चार, तब्लीगी जमात के संपर्क में रहने वाले चार पहले से पाजिटिव है। इनमें से सात कानपुर सरसौल में भर्ती है, जबकि एक जमात का संपर्की व हालेपुर गांव का संक्रमित युवक तिर्वा कन्नौज में भर्ती है। अब इस युवती को मिलाकर संख्या 10 पहुंच गई है। यह भी तिर्वा कन्नौज भेजी जा रही है। इसको मिलाकर तिर्वा में अब तीन संक्रमित मरीज भर्ती होंगे।

डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि हॉटस्पॉट घोषित हालेपुर में 1157 मकान है। अनुमानित जनसंख्या 5925 है। सभी मकानों की निगरानी की जा रही है। कोरोना पाजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटीन किया गया है, जिनकी कोरोना रिपोर्ट आनी शेष है। हालेपुर गांव को सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही लोगों के घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed