फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona,auraiya news

ओडिशा से आया गेल कर्मी मिला कोरोना संक्रमित

Sun, 26 Dec 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
corona,auraiya news
औरैया। ओमिक्रॉन की बढ़ती दहशत के बीच जिले में शनिवार को गेल दिबियापुर का एक कर्मी कोरोना संक्रमित पाया गया है। वह पांच दिन पहले ओडिशा से लौटा था। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप है। स्वास्थ्य विभाग ने ओमिक्रॉन की जांच के लिए उसका जीनोम सैंपल जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दिबियापुर स्थित गेल प्लांट परिसर में रहने वाला 29 वर्षीय युवक पांच दिन पहले ओडिशा से लौटा था। इसकी जानकारी पर विभाग ने उसी दिन एंटीजन जांच कराई। तब रिपोर्ट निगेटिव आई थी। तीन दिन बाद उसे अचानक गले में खराश और सांस लेने में परेशानी हुई। इस पर उसने स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया। शुक्रवार देर शाम कराई गई जांच में एंटीजन रिपोर्ट पॉजीटिव आई। इसके बाद उसकी आरटीपीसीआर जांच कराई गई, उसमें भी वह संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि युवक के संक्रमित होने और लक्षण देख जीनोम का सैंपल भेजा गया है। उसके संपर्क में आने वाले 30 लोगों की जांच हुई है। अभी कोई और पॉजीटिव नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश से आए लोग स्वास्थ्य विभाग के लिए बने मुसीबत
औरैया। कोरोना के बदले स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर जिले में अलर्ट है। विदेश से आने वालों पर विभाग विशेष नजर रख रहा है। अब तक आए 55 लोगों में 14 की ट्रेसिंग नहीं हो पाई है, जिसने विभाग की परेशानी बढ़ा दी है। इधर, जिन लोगों के ट्रेसिंग नहीं हो पा रही है, उनमें कुछ के मोबाइल नंबर गलत है तो कुछ ने पता गलत लिखा रखा है।

जिले में विदेश से आने वाले यात्रियों की संख्या स्वास्थ्य विभाग 55 बता रहा है। इनमें से 14 को विभाग ट्रेस नहीं कर पा रहा है, अन्य मरीजों को ट्रेस किया जा चुका है। जिन लोगों को विभाग ट्रेस नहीं कर सका उनके मोबाइल नंबर भी गलत है। साथ ही कुछ लोगों का बनारस व तो कुछ का फैजाबाद पता दर्शाया गया है। हालांकि विभाग उक्त जनपदों में भी सूचना दे रहा है। इसके साथ ही शासन को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed