फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona,auraiya news,auraiya

एक संक्रमित की मौत, 166 ने जीती जंग, 15 नए केस मिले

Fri, 28 May 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
corona,auraiya news,auraiya
औरैया। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या भले ही कम हो रही हो, लेकिन मरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक संक्रमित की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। 15 नए संक्रमित सामने आए हैं। अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 167 हो गई है। वहीं 166 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को 15 नए केस मिलने से जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 10129 पहुंच गई है। 166 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। अब ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 9699 हो गई है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से लखनऊ के एसएल ट्रामा सेंटर अस्पताल में बिधूना निवासी 56 वर्षीय पुरुष की उपचार के दौरान मौत हो गई है। कोरोना संक्रमण के बाद जिले के मरने वालों की संख्या अब 167 हो गई है। जनपद में अब एक्टिव केस 253 रह गई है। इधर, एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 131 हो गई है। होम आइसोलेशन में अब 203 संक्रमित हैं। चिचौली स्थित एल-टू कोविड केयर सेंटर में 23 गंभीर कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार किया जा रहा है। जिले के बाहर 16 कोविड अस्पतालों में 23 गंभीर कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं। लखनऊ लैब से अब 790 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जनपद में अब तक आरटीपीसीआर के एक लाख 72 हजार 227 सैंपल लिए जा चुके हैं। जनपद में कोरोना संक्रमण अब नियंत्रण में है। लोगों को कोरोना संक्रमण को लेकर अभी सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed