फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Capture of SP on both seats of Cooperative Union

सहकारी संघ की दोनों सीट पर सपा का कब्जा

Fri, 16 Feb 2018 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Fri, 16 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
Capture of SP on both seats of Cooperative Union
विजेता के पति निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश दुबे व पूर्व प्रमुख विश्वनाथ सिंह सेंगर - फोटो : amarujala

औरैया। सहकारी संघ के संचालक का चुनाव शुक्रवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए। औरैया जिला सहकारी संघ के दो व्यक्तिगत सीटों पर हुए चुनाव में सपा ने कब्जा किया। सहकारी संघ के निर्वतमान अध्यक्ष सुरेश दुबे की पत्नी श्रीमती श्वेता दुबे ने औरैया सामान्या सीट व बीसी सीट पर स्नेह सविता ने एक तरफा जीत दर्ज की। शनिवार को सहकारी संघ के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।

विज्ञापन


औरैया जिला सहकारी संघ के संचालकों के चुनाव में सामान्य सीट पर 555 वोट पड़े। जिसमें 25 वोट अमान्य घोषित किए गए। जबकि जिसमें श्रीमती श्वेता दुबे ने 388 व उनके प्रतिवंद्धी शरद त्रिपाठी को 142 मत ही प्राप्त कर हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह बीसी सीट पर स्नेह सविता ने 395 वोट प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। जबकि इनके प्रतिद्वंद्वी को 134 मतों पर संतोष करना पड़ा। डीएम श्रीकांत मिश्रा ने दोपहर मतदान केंद्र पर व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन


देर शाम चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सहकारी संघ के अध्यक्ष सुरेश दुबे ने विश्वनाथ सिंह सेंगर, राजनारायन वर्मा आदि का माल्यार्पण कर जीत का श्रेय उन्हें दिया। इस मौके पर रमाकांत मिश्रा, सुरेश दुबे, कन्हैया दुबे, बबलू बाजपेई, बोबी शुक्ला आदि मौजूद रहे। आरओ राजेश कुमार ने बताया कि कल शनिवार को जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व डेलीगेट का चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया। वहीं, चुनाव को लेकर सुबह से भाजपा व सपा में रस्साकसी दिखाई दी। भाजपा की ओर से जिला सहकारी चुनाव के जिला प्रभारी अजय सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत पाठक, श्रीराम मिश्रा, विवेक पाठक आदि कमान संभाले दिखे। वहीं दूसरी तरफ सपा की ओर जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह सेंगर, राजनारायन वर्मा आदि डटे रहे। जिला संघ बैंक के उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह सेंगर ने कहा कि सामान्य व बीसी सीट पर सपा समर्थकों ने अपना परचम फहराया है।

हरचंदपुर सहकारी संघ के संचालक चुने गए संजीव एवं ब्रजेश
दिबियापुर। हरचंदपुर स्थित सहकारी संघ के दो संचालक पदों पर चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह से ही गहमागहमी रही। पिछले दिनों सहकारी समिति के चुनाव में हुए विवाद को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन चौकन्ना रहा। चुनाव में संजीव शाक्य एवं ब्रजेश कुमार मिश्रा को संचालक चुन लिया गया।

हरचंदपुर स्थित सहकारी संघ पर दो संचालक पदों के लिए चार प्रत्याशी संजीव शाक्य, अश्वनी शाक्य, ब्रजेश कुमार मिश्रा एवं दयाराम प्रजापति मैदान में थे। सुबह से शुरू हुए मतदान में कुल 593 में से 419 मत डाले गए। मतगणना में 11 मत अवैध घोषित हुए। संजीव शाक्य को 212 एवं उनके प्रतिद्वंद्वी अश्वनी शाक्य को 193 मत मिले।

जबकि ब्रजेश कुमार मिश्रा को 222 एवं दयाराम प्रजापति को 183 मत मिले। निर्वाचन अधिकारी के तौर पर कृष्णपाल सिंह, सहायक निर्वाचन अदिकारी अमित कुमार एवं सचिव संजीव कुमार चौबे मौजूद रहे।


अधिकारियों के अनुसार शनिवार को अध्यक्ष पद के चुनाव में देवराय के 3, पाता के 3, हरचंदपुर के 3 एवं 2 व्यक्तिगत संचालक अपने मतों का प्रयोग कर अध्यक्ष चुनेंगे। मतदान के दौरान गाड़ी हटाने को लेकर जिला पंचायत सदस्य शरद कुमार राना की पुलिस कर्मियों से नोक-झोंक भी हुई।  एडीएम रामसेवक द्विवेदी, एसडीएम बिधूना प्रवेंद्र कुमार, सीओ बंदना सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed