फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   controversy,auraiya news,society,over land,villege

ग्राम समाज की जमीन को लेकर विवाद

Thu, 25 Feb 2021 05:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
controversy,auraiya news,society,over land,villege
25एयूआरपी03 - इसी मंदिर के पास की जमीन पर हो रहा विवाद। - फोटो : AURAIYA
अछल्दा (औरैया)। ग्राम समाज की जमीन को लेकर भाइयों में विवाद के बाद मंदिर की मूर्ति क्षतिग्रस्त हुई। दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर के रामनगरा में बालकराम व रामप्रकाश दो भाई गांव में रहते हैं। वहीं, गांव में राधा-कृष्ण का मंदिर बना हुआ है।
इस मंदिर की देखरेख बालकराम की पत्नी गुड्डी देवी करती है। उसी मंदिर के पास पड़ी खाली जमीन पर बालकराम अपनी भैंस को बांधते हैं।
इस मंदिर के पास ही खाली पड़ी जमीन को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई थी।
जिस पर लेखपाल सतेंद्र व अवनीश और इटैली चौकी इंचार्ज प्रमोद शर्मा ने जाकर 20 फरवरी को वहां बंधी भैंस व झोपड़ी को हटवा दिया था।
23 फरवरी को रात 8 बजे दोनों पक्षों में झगड़े की बात सामने आई है। बताया जा रहा है दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चले, जिससे मंदिर में लगी नंदी बाबा की मूर्ति का कान क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक झगड़े की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

इस मामले में थाना प्रभारी तारिक खान ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामला ग्राम समाज की जमीन को लेकर है। मंदिर की मूर्ति कैसे टूटी है, इसकी भी जांच की जा रही है।

25एयूआरपी04 - पीड़ित गुड्डी देवी।

25एयूआरपी04 - पीड़ित गुड्डी देवी।- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed