{"_id":"68a3793c778aab25e50fe853","slug":"contract-lineman-dies-police-guards-the-substation-for-fear-of-uproar-auraiya-news-c-211-1-aur1009-130253-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: संविदा लाइनमैन की मौत, हंगामे के डर से उपकेंद्र पर पुलिस का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: संविदा लाइनमैन की मौत, हंगामे के डर से उपकेंद्र पर पुलिस का पहरा
Tue, 19 Aug 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। गांव अमौआहार में फॉल्ट सही करने के दौरान करंट लगने से रविवार को संविदा कर्मी की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात बिजली कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
परिजनों के हंगामे से तनाव को देखते हुए बिजली उपकेंद्र पर पुलिस तैनात की गई है। सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। किशनपुर गांव निवासी प्रदीप (31) बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन था। रविवार दोपहर करीब तीन बजे वह गांव अमौआहार में फॉल्ट ठीक करने पहुंचे था। यहां शटडाउन लेकर वह फॉल्ट ठीक करने लगा।
इसी दौरान अचानक लाइन में करंट आ गया और चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन व ग्रामीणों घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इससे आसपास थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
रात नौ बजे थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। बिजली विभाग के एक्सईएन देवेश सिंह ने मुआवजा समेत कार्रवाई की बात कही। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। वहां हंगामा करते इससे पहले पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दे दिया। बाद में पुलिस मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
वहीं, असेनी उपकेंद्र पर तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के भाई अरुण ने अज्ञात बिजली कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
10 लाख मुआवजा और पत्नी को नौकरी के लिए भेजा पत्र
मामले में विद्युत वितरण खंड दिबियापुर के एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार के पालन पोषण के लिए 10 लाख रुपये मुआवजा देने का उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। विभागीय टीम के जांच करने के बाद जल्द ही आर्थिक मदद की जाएगी। मृतक की पत्नी की नौकरी के लिए भी प्रकिया चालू होगी। वहीं मृतक के भाई ने अज्ञात विद्युत कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विभाग की ओर से भी एक पत्र भेजा गया है। विवेचना के दौरान जो नाम प्रकाश में आएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
12 गांवों में 24 घंटे से ज्यादा गुल रही बिजली
कंचौसी। गांव अमौआहार में हुई घटना के बाद असेनी उपकेंद्र से जुड़े नौगवा फीडर से जुड़े 12 गांवों की बिजली 24 घंटे से ज्यादा गुल रही। रविवार रात अघारा, लच्छियामऊ, कंचौसी, सुंदरपुर, सुखमपुर, रंजीतपुर, कनमऊ, हरतौली, बट्टाहा, अमरपुर सहित अन्य गांव के लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो गए। सोमवार शाम करीब पांच बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। असेनी पावर हाउस में तैनात एक संविदा कर्मी ने बताया कि जेई और एसडीओ रविवार रात से पावर हाउस नहीं आए। शटडाउन प्रदीप (मृतक) के नाम होने से कोई भी संविदाकर्मी आपूर्ति चालू नहीं कर रहा था। (संवाद)