फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   container ruined byke rider mother and son, died

तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत

Sat, 21 Aug 2021 07:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
container ruined byke rider mother and son, died
घटना स्थल से बाइक उठा कर ले जाती पुलिस। संवाद - फोटो : AURAIYA
अजीतमल (औरैया)। बाइक सवार मां-बेटे को अनंतराम के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। महिला राखी पर भाई के घर जा रही थी।
विज्ञापन

इटावा जिले के थाना लवेदी अंतर्गत इंगुरी निवासी बृजमोहन (21) पुत्र तेजपाल बीएससी छात्र था। शनिवार सुबह 11 बजे अजीतमल के जनता महाविद्यालय में उसकी परीक्षा थी। उसे इटावा से बकेवर आना था। इस पर मां श्याम कुंवर (50) भी मायके अयाना औरैया के रूपपुरा आने के लिए तैयार हो गई। दोनों बाइक से औरैया आ रहे थे। अनंतराम के पास ओवरब्रिज पर इटावा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बृजमोहन की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी मिलते ही अजीतमल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ब्रजमोहन की जेब में मिले प्रवेश पत्र से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

मृतक के भाई बृजेश ने दोनों की पहचान की। चौकी प्रभारी अनंतराम तन्मय चौधरी ने दुर्घटना करने वाले कंटेनर को पकड़कर कोतवाली में खड़ा करा दिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूपपुरा में छाया मातम
अयाना। थाना क्षेत्र के रूपपुरा निवासी रामनरेश पाल, राजेंद्र पाल के घर पर बहन श्याम कुंवर और भांजे ब्रजमोहन की सड़क हादसे में मौत होने की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। रामनरेश ने बताया कि सुबह ही बहन ने घर आने की जानकारी दी थी। इसको लेकर घर में काफी खुशी का माहौल था। बच्चे और परिवार के लोग राखी के त्योहार की तैयारियां कर रहे थे। खुशियां गम में बदल गईं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed