{"_id":"6412100b51b7e6c4c10ff694","slug":"container-fire-near-toll-plaza-auraiya-news-c-12-1-124283-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: टोल प्लाजा के पास कंटेनर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: टोल प्लाजा के पास कंटेनर में लगी आग
Thu, 16 Mar 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
अजीतमल। गुरुग्राम से लखनऊ जा रहे कंटेनर के पिछले पहिए के पास आग लग गई। घटना अनंतराम टोल प्लाजा के पास हुई। कंटेनर से लपटे देख टोल कर्मियों ने चालक को इशारा कर उसे रुकवाया।
इसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एटा के थाना जैथरा निवासी कंटनर चालक प्रदीप कुमार ने बताया कि वह मंगलवार को गाड़ी लेकर लखनऊ जा रहा था।
टोल प्लाजा से करीब चार किलोमीटर पहले पहुंचने पर उसे पीछे के पहिए के पास आग लगने की जानकारी मिली। आग के तेज होने से पहले ही उसमें लदा सामान उतार लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन
घटना के वक्त पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को दूसरी लेन से गुजारा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।