{"_id":"62bb4fc4b0857e67a93d0fa9","slug":"construction-started-in-incomplete-mini-secretariats-auraiya-news-knp7048120119","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे पड़े मिनी सचिवालयों में निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे पड़े मिनी सचिवालयों में निर्माण शुरू
विज्ञापन
बिमटामऊ में निर्माण करते मजदूर। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। ब्लाक क्षेत्र के अधूरे पड़े मिनी सचिवालयों में निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। निर्माण कार्य न कराए जाने की खबर को 29 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। तब बीडीओ ने सचिवों को नोटिस जारी कर काम कराने के निर्देश दिए थे।
गांव के लोगों को ब्लाक व जिले में अधिकारियों के पास चक्कर न लगाने पड़े। इसके लिए प्रदेश सरकार ने गांव-गांव मिनी सचिवालयों का निर्माण कराया है। इनमें कई सुविधाएं मुहैया कराए जाने के निर्देश है। इसके बाद भी बिधूना ब्लाक के बिमटामऊ, बसई, बेला समेत कई जगहों पर मिनी सचिवालयों का काम महीनों से अधूरा पड़ा था। ग्राम पंचायतें बजट न होने की बात कहकर किनारा कर रही थी।
इस खबर को अमर उजाला ने 29 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद बीडीओ जितेंद्र कुमार ने नोटिस जारी कर सचिवों से जवाब तलब कर निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए थे। सख्ती होने के बाद ग्राम पंचायतों में काम शुरू करा दिया गया है। बीडीओ ने बताया कि सभी पंचायत सचिवों व ग्राम प्रधान को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द अधूरा काम पूरा कराए, जिससे ग्रामीणों को सुविधा का लाभ मिल सके।

29 मई के अंक में छपी खबर। संवाद- फोटो : AURAIYA
विज्ञापन