फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Construction of new bridge across Yamuna river begins with Bhoomi Pujan

Auraiya News: भूमि पूजन के साथ यमुना नदी के नए पुल का निर्माण शुरू

Fri, 08 Mar 2024 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Construction of new bridge across Yamuna river begins with Bhoomi Pujan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। जिले को जालौन जनपद से जोड़ने वाली यमुनी नदी पर टू लेन का नया पुल बनाने के लिए शुक्रवार को शिवरात्रि के शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन के साथ ही काम का शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड की सेतु निर्माण इकाई फर्रुखाबाद के अधिकारी शुक्रवार शाम यमुना नदी के किनारे पर मशीनों को लेकर पहुंचे।
शासन स्तर से बिलराया पनवाड़ी मार्ग पर यमुना नदी के शेरगढ़ घाट पर 151.28 करोड़ रुपये की लागत से टू लेन पुल के निर्माण को लेकर बजट को स्वीकृति दी थी। इसकी पहली किस्त के तौर पर 22.69 करोड़ की धनराशि पिछले दिनों जारी की गई थी। इसके जारी होते ही शुक्रवार को शिवरात्रि के शुभ मुहूर्त में निर्माण इकाई फर्रुखाबाद सेतु निर्माण के अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से यमुना नदी किनारे की मिट्टी का परीक्षण चल रहा था। इसके पूरा हो जाने पर शुक्रवार को यहां निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। दो जिलों को जोड़ने वाले इस पुल से काफी कुछ राहत मिलेगी। 916.88 मीटर लंबे पुल के साथ-साथ दोनों ओर पहुंच मार्ग के तौर पर 200-200 मीटर सड़क भी बनाई जाएगी। यमुना नदी पुल के निर्माण शुरू होने के दौरान फर्रुखाबाद सेतु निगम के डीपीएम एके सिंह व सहायक अभियंता पंचम सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed