{"_id":"658482e6512bc1fa990c4428","slug":"construction-of-cow-shed-stalled-for-one-year-two-secretaries-suspended-auraiya-news-c-12-1-knp1074-517678-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एक साल से गोशाला निर्माण लटका, दो सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एक साल से गोशाला निर्माण लटका, दो सचिव निलंबित
Thu, 21 Dec 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
औरैया। शासन स्तर से गोवंश संरक्षण पर जोर है। ऐसे में गो आश्रय स्थलों के निर्माण को प्राथमिकता से लिया जा रहा है। इसमें लापरवाही करने पर दो सचिवों पर गुरुवार को शिकंजा कसा गया। एक साल से अस्थाई गोशाला के निर्माण में बरती जा रही लापरवाही पर नोटिस जारी होने के बाद भी किनारा कर रहे अछल्दा ब्लॉक के दो सचिवों को निलंबित कर दिया गया।
अछल्दा विकासखंड की ग्राम पंचायत सराय खाती के सचिव सुनील कुमार व पाता के सचिव सर्वेंद्र कुमार पर यह कार्रवाई की गई है। दोनों सचिवों की ओर से एक साल से गो आश्रय स्थल का निर्माण करने से किनारा किया जा रहा है। अधिकारियों को इसे लेकर गुमराह भी किया जा रहा था। यही वजह रही कि साल बीत गया, लेकिन शासन की मंशा के तहत गोशाला का निर्माण नहीं हो सका। अछल्दा बीडीओ राजनारायण पांडेय की ओर से इसे लेकर अप्रैल माह व उसके बाद में चेतावनी के नोटिस भी जारी हुए। इसके बाद भी लगातार सचिव अधिकारियों के निर्देश को नजरंदाज करते रहे। मामले में गुरुवार को डीपीआरओ कामिनी गौतम को बीडीओ अछल्दा ने दोनों सचिवों के निलंबन की रिपोर्ट सौंपी। डीपीआरओ कामिनी गौतम ने बताया कि सराय खाती के सचिव सुनील कुमार व पाता के सचिव सर्वेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। दोनों एक साल से गोशाला का निर्माण करने से किनारा कर रहे थे। बीडीओ की ओर से दी गई रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई है।