{"_id":"69a479723f4f6b8b22032b32","slug":"construction-of-broken-bridge-begins-auraiya-news-c-211-1-aur1008-140633-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: टूटी पुलिया का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: टूटी पुलिया का निर्माण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद। क्षेत्र के गांव नरिया का पुरवा के नाले पर आठ वर्षों से टूटी पड़ी पुलिया का निर्माण कार्य जिला पंचायत ने शुरू करा दिया है। निर्माण कार्य के शुरू होने से किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
ग्राम पंचायत फफूंद देहात के गांव नरिया का पुरवा के बाहर बने नाले से आसपास के कई गांवों के पानी की निकासी है। करीब 40 साल पुरानी बनी यह पुलिया आठ साल पहले टूट गई थी। इसके बाद किसान खेतों तक जाने के लिए नाले पर रखे विद्युत खंभे के सहारे आवागमन करने के लिए मजबूर थे। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से ट्रैक्टर और अन्य कृषि यंत्र खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे थे। किसानों को करीब छह किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता था। किसान कृष्णकांत राजपूत, राजकिशोर, नीरज कुमार, बृजकिशोर आदि ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। भाग्यनगर द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य बलबीर राजपूत के प्रयासों से जिला पंचायत ने लगभग 100 मीटर खड़ंजा मार्ग और पुलिया निर्माण की स्वीकृति दी। किसानों का कहना है कि पुलिया और खड़ंजा मार्ग का निर्माण पूरा होने के बाद उनके खेतों तक ट्रैक्टर और अन्य कृषि यंत्र आसानी से पहुंच सकेंगे। पैदल और दोपहिया वाहनों से आवागमन भी सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।