फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Consistent with the goal of all the items Make Work Officer

लक्ष्य के अनुरूप सभी मदों में कार्य कराएं अधिकारी

Thu, 06 Aug 2015 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Thu, 06 Aug 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
Consistent with the goal of all the items Make Work Officer

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से लक्ष्य के अनुरूप सभी मदों में अनिवार्य रूप से काम कराने के निर्देश दिए। साथ ही लोहिया ग्रामों में कराए गए कार्यों का एक बार पुन: सत्यापन कराने को कहा। कहा कि जिन मदों में अतिरिक्त कार्य की आवश्यकता हो, उनमें तत्काल कार्य कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन




डीएम माला श्रीवास्तव ने गांवों में प्राथमिकता के आधार पर रोजगार परक कार्यक्रमों के संचालित को आजीविका मिशन तथा कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



कहा कि इन योजनाओं में युवकों का पंजीयन सेवा योजना के माध्यम से कराया जाए। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके बेरोजगारों को रोजगार स्थापित कराने में सहयोग किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
डीएम ने लोहिया ग्राम सभाओं में संपर्क मार्ग का निर्माण, विद्युतीकरण, गलियों और सीसी रोड का निर्माण तथा अन्य मदों में कराए गए कार्यों की समीक्षा की।


उन्होंने अधूरे कार्यों को इसी माह के अंत तक पूरा कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कार्यक्रम बनाकर ग्रामों को संतृप्त करने को कहा। वहीं वर्षवार स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन पूरे कराने के निर्देश दिए।


 
डीएम ने पेयजल कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने जलनिगम के अधिकारियों से खराब हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत कराए जाने को निर्देशित किया। कहा कि किसानों को मिट्टी की रिपोर्ट के उपयोग की जानकारी दी जाए।


साथ ही यह बताया जाए कि किस प्रकार वह संतुलन उर्वरक का प्रयोग कर कम लागत में अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। डीएम ने सोलर लाइट की स्थापना कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बताते हुए इस पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।



बैठक में आधार कार्ड की भी समीक्षा की गई। इस दौरान सीडीओ सत्येंद्र नाथ चौधरी, जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार दुबे, पीडी डीआरडीए जीपी गौतम, एक्सईएन जल निगम, एक्सईएन विद्युत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed