{"_id":"65eca99beb09479cac0f5007","slug":"considering-the-death-of-a-pregnant-woman-as-suspicious-the-mothers-side-called-the-police-auraiya-news-c-211-1-aur1002-109545-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गर्भवती महिला की मौत को संदिग्ध मान मायके पक्ष ने बुलाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गर्भवती महिला की मौत को संदिग्ध मान मायके पक्ष ने बुलाई पुलिस
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र निवासी एक गर्भवती महिला की अचानक तबियत बिगड़ी। अस्पताल ले जा समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र की चौकी पाता के गांव सींगनपुर निवासी अमन कुमार की 26 वर्षीय पत्नी ज्योति उर्फ माया गर्भवती थी। शुक्रवार की शाम अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे कानपुर देहात के अकबरपुर अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही ज्योति ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
शनिवार सुबह मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। जहां उन्होंने विवाहिता की मौत को लेकर आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ अजीतमल राम मोहन शर्मा, थानाध्यक्ष गंगादास गौतम और पाता चौकी इंचार्ज भी फोर्स के साथ पहुंच गए। जहां जांच पड़ताल के दौरान मृतका के पिता रामचंद्र निवासी गांव सिलोरा थाना सिकंदरा कानपुर देहात की ओर से पोस्टमार्टम कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
मृतका की पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी। थानाध्यक्ष ने बताया की मृतका गर्भवती थी और उसकी तबियत बिगड़ने से मृत्यु की जानकारी हुई है। हालांकि पिता की मांग पर मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह का पता चल सकेगा।