{"_id":"5e6d1f4c8ebc3ea4a43a0a1a","slug":"conscious-of-drug-free-life-the-journey-in-auraiya-auraiya-news-knp5503556106","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः यात्रा निकाल किया नशा मुक्त जीवन के प्रति जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः यात्रा निकाल किया नशा मुक्त जीवन के प्रति जागरूक
विज्ञापन
नगर में निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान मौजूद पुरुष
- फोटो : AURAIYA
औरैया। भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में शनिवार से नगर पालिका इंटर कालेज में दो दिवसीय श्री दुर्गा चालीसा अखंड पाठ का आयोजन हो रहा है। चालीसा पाठ के शुभारंभ से पहले शहर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें लोगों को बुराइयों से दूर रहने, धर्म की रक्षा करना व नशा मुक्त जीवन जीने के लिए जागरूक किया गया।
दिबियापुर रोड स्थित नगर पालिका इंटर कालेज में दो दिवसीय श्री दुर्गा चालीसा पाठ का शुभारंभ वैदिक मंत्रोचार के साथ किया गया साथ ही कार्यक्रम संयोजकों द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर पालिका इंटर कालेज से शुरू होकर दिबियापुर रोड, सुभाष चौक, इटावा रोड, ब्लॉक गेट, जेसीज चौराहा, फफूंद रोड, गोविंद नगर गेट होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।
यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों के अलावा बच्चों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान लोग पोस्टर व ध्वज लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे। कार्यक्रम संयोजकों ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम रविवार सुबह दस बजे हवन-पूजन और प्रसाद वितरण के बाद संपन्न होगा।
विज्ञापन
बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ज्ञान व आत्मशक्ति से परिपूर्ण, मांसाहार, नशा मुक्त, भय, भ्रष्टाचार से मुक्त चरित्रवान, चेतनावान, सद्भावना पूर्ण समाज का निर्माण करके मानवता की सेवा, धर्मरक्षा और राष्ट्र रक्षा के लिए लोगों को प्रेरित करना है।