फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Congressmen insult martyrs: sakshi

कांग्रेसियों ने किया शहीदों का अपमान ः साक्षी

Sat, 17 Aug 2019 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Congressmen insult martyrs: sakshi
Congressmen insult martyrs: sakshi - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। उन्नाव के सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी ने कहा कि कांग्रेसियों ने शहीदों का अपमान किया। जब अनुच्छेद 370 हटाने के लिए सांसद एकजुट थे, तब कांग्रेस और सपा अलगाववादियों का पक्ष रखने में लगी थीं। उन्होंने कहा कि अब लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ने जनसंख्या का मुद्दा उठाया है। वह दिबियापुर में वीरांगना अवंतीबाई की जयंती पर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि वीर, शहीद और संत की कोई जाति नहीं होती। रामगढ़ की रानी वीरांगना अवंतीबाई को हम लोग कभी नहीं भूल सकेंगे। वीरांगना अवंतीबाई एवं देश पर मर मिटने वाले शहीद एक पल भी पापी पेट के लिए नहीं जिए थे। इनका बलिदान राष्ट्र के लिए हुआ था। कहा कि शहीदों का आज तक अपमान होता रहा। कांग्रेसियों ने शहीदों का अपमान किया। बोले कि आपको आश्चर्य होगा कांग्रेसियों ने सुभाष चंद्र बोस और सरदार भगत सिंह को आतंकी घोषित किया था। गांधी जी और पंडित जवाहर लाल नेहरू वकील थे पर सुभाष चंद्र बोस और सरदार भगत सिंह को बचाने में किसी ने भी वकालतनामा पर हस्ताक्षर नहीं किए। आज भी कांग्रेसी इसी तर्ज पर काम कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 एवं 35 ए हटाने के लिए जब देश के सांसद एकजुट थे तब कांग्रेस और सपा आतंकियों, अलगाववादियों एवं पाकिस्तानियों का पक्ष रखने में लगी थीं। कहा कि उन्होंने शुरुआत से ही जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने, अयोध्या में राममंदिर और जनसंख्या नियंत्रण का मुद्दा उठाया है। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हट गया है, जनसंख्या का मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से उठा दिया है। अब मान लो कि देश में जनसंख्या नियंत्रण पर कारगर कदम उठने वाले हैं। अब देश में चार बीबी और 40 बच्चे वाली व्यवस्था जल्द ही समाप्त होने वाली है। विधायक लाखन सिंह राजपूत, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह राजपूत, चेयरमैन अरविंद पोरवाल, ब्लॉक प्रमुख कौशलेंद्र राजपूत, प्रेम शंकर राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर से जुड़े सवाल पर उन्नाव सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि विधायक के मामले में मीडिया ट्रायल नहीं होना चाहिए था। दिबियापुर में प्रेस प्रतिनिधियों द्वारा विधायक कुलदीप सेंगर के होर्डिंग्स में आडवाणी एवं अमित शाह की फोटो लगे होने के सवाल पर सांसद साक्षी ने कहा कि यह मामला सीबीआई के पास है और न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले पर न्यायालय में ट्रायल होना चाहिए था। मुद्दे पर मीडिया ट्रायल नहीं करना चाहिए। कांग्रेसी नेता द्वारा मीडिया कर्मी से अभद्रता किए जाने के सवाल पर कहा कि सपा एवं कांग्रेस को राष्ट्र से प्रेम नहीं है। उन्हें अलगाववादियों, पाकिस्तानियों से प्रेम है। इसलिए ये दोनों पार्टियां उनकी भाषा बोलतीं हैं। ऐसी राजनैतिक पार्टियों की वह घोर निंदा करते हैं और देशवासियों से अपील करते हैं कि वह इन पार्टियों को माकूल जवाब दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरांगना अवंतीबाई की जयंती दिबियापुर में धूमधाम से मनाई गई। सुबह के समय समाज के लोगों ने रानी वीरांगना अवंतीबाई की शोभायात्रा निकाली। सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने विधायक लाखन सिंह राजपूत, चेयरमैन अरविंद पोरवाल एवं अन्य लोगों के साथ थाने के सामने नगर पंचायत द्वारा बनवाए गएवीरांगना अवंतीबाई पार्क में वीरांगना अवंतीबाई की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। मंडी समिति दिबियापुर में आयोजित समारोह में समाज के मेधावियों को सांसद साक्षी महाराज ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाज के लोगों को भी सम्मानित किया गया। विधायक लाखन सिंह राजपूत, चेयरमैन दिबियापुर अरविंद पोरवाल, गोपी चरन वर्मा, ब्लाक प्रमुख कौशलेंद्र राजपूत, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह राजपूत, प्रेमशंकर राजपूत, प्रमोद राजपूत, उत्तम सिंह लोधी, शैलेंद्र सिंह, अजय राजपूत, अहबरन सिंह, आशाराम राजपूत, सर्वेश भदौरिया, मनोहर लाल राजपूत, देवेंद्र राजपूत, राहुल राजपूत, सुरेश राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed