{"_id":"90f2ae919d6a3a0afcf04a9c8e9de74e","slug":"condum-ambulence-in-disttic-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ साहब करो उद्धार, एंबुलेंस हो रही कबाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ साहब करो उद्धार, एंबुलेंस हो रही कबाड़
औरैया ब्यूरो न्यूज
Updated Sun, 15 Mar 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर गति देने वाला सीएमओ कार्यालय की सेवाएं विकलांगता के दौर से गुजर रहीं हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए आपातकाल के समय डूबते को तिनके का सहारा साबित सीएमओ कार्यालय की एंबुलेंस जिला अस्पताल परिसर में गुमनामी के दौर से गुजर रही हैं।
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में गैस अथारिटी इंडिया लिमिटेड (गेल) पाता, यूनीसेफ की ओर से प्रदान की गई एंबुलेंस कबाड़ हो रही है।
जिला अस्पताल परिसर में सीएमओ कार्यालय से संबद्ध छह तथा जिला अस्पताल से जुड़ी एक रोगी वाहन प्रचलन से बाहर होकर निष्प्रयोज्य की श्रेणी में पहुंच गए हैं। इनमें से दो एक रोगी वाहन दुर्घटना ग्रस्त है। शेष रोगी वाहन लंबे समय से प्रयोग में न लाए जाने से कबाड़ की श्रेणी में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
कबाड़ हुए रोगी वाहनों की ओर अब सीएमओ कार्यालय निगाह भी नहीं फेर रहा है और न ही सीएमओ कार्यालय में कबाड़ रोगी वाहनों को संचालन योग्य बनाए जाने की ठोस योजना भी नहीं है। ऐसी सूरत में ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व नवीन स्वास्थ्य केंद्रो से संबद्ध रोगियों को सरकारी एंबुलेंस की सेवा प्रदत्त नहीं हो पा रही।
विज्ञापन