{"_id":"58d414574f1c1b8a591a36a0","slug":"conductor-of-the-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":" चालक के परिजनों ने किया हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक के परिजनों ने किया हंगामा
औरैया
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज में औरैया डिपो के संविदा चालक की मौत होने पर स्थानीय कर्मचारी वहां नहीं पहुंचे। इस पर मृतक के परिवारीजनों ने रोडवेज परिसर में हंगामा काटा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज में औरैया डिपो के संविदा चालक की मौत होने पर स्थानीय कर्मचारी वहां नहीं पहुंचे। इस पर मृतक के परिवारीजनों ने रोडवेज परिसर में हंगामा काटा। लगभग एक घंटे तक चले हंगामे से रोडवेज अधिकारी पसीना-पसीना होते रहे। इस बीच मौके पर पहुंचे सदर विधायक ने दोनों के बीच समझौता कराकर मामला शांत कराया। परिवारीजनों ने संविदाकर्मी की पत्नी को नौकरी दिलाने की मांग की।
शहर के मोहल्ला दयालपुर निवासी रोडवेज संविदा चालक रामनरेश राजपूत (35 वर्ष) पुत्र राम किशन की मौत कन्नौज में बुधवार की रात हार्ट अटैक से हो गई थी। विभागीय अधिकारियों के मदद न करने और विभाग के किसी कर्मचारी के घटना स्थल कन्नौज न पहुंचने पर परिवारीजन व ग्रामीण रोडवेज परिसर में गुरुवार को हंगामा करने लगे। इन्होंने जाम लगा दिया। इससे रोडवेज कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
कर्मचारियों ने इसकी जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। हंगामे की जानकारी पर विधायक सदर रमेश दिवाकर मौके पर पहुंचे। विधायक ने रोडवेज अधिकारियों और आक्रोशित मृतक संविदा चालक के परिवारीजनों के बीच समझौता कराया। रोडवेज कर्मचारियों ने आश्वासन दिया कि मृतक की पत्नी को कार्यालय में नौकरी दिलाई जाएगी। इसके साथ ही बीमा के 10 लाख रुपये व विभाग से मिलने वाली धनराशि भी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
साथ ही रोडवेज अधिकारियों ने 10 हजार रुपये नगद आर्थिक मदद देते हुए बताया कि रोडवेज के चालक व परिचालक आपस में चंदा कर मृतक की पत्नी को आर्थिक सहायता देंगे। मृतक के तीन बेटे व एक बेटी है। बेटे प्रांशु (10 ), शिवांशु (8) और कृष्णा(6) व एक पुत्री मोहिनी (4) है। विभाग से मिले आश्वासन के बाद आक्रोशित लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इस पर मृतक के परिवारीजन और आक्रोशित ग्रामीण वापस लौट गए। लगभग एक घंटे तक चले हंगामे से कोई भी बस रोडवेज परिसर से बाहर नहीं निकल सकी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।